इंडियन ऑकल्ट इवेंट्स का भव्य आयोजन, 200 प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित
ब्यूरो चीफ TTN 24 NEWS
नई दिल्ली, 25 जुलाई 2026। साई राम क्रिएशन्स इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित इंडियन ऑकल्ट इवेंट्स का भव्य आयोजन गोल्डन रॉयल बैंक्वेट में शानदार वातावरण के बीच संपन्न हुआ। इस विशेष समारोह में देशभर से आए टैरो रीडर्स, न्यूमरोलॉजिस्ट, एस्ट्रोलॉजिस्ट, हीलर्स, मोटिवेशनल स्पीकर्स तथा विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि साधन गुलाटी रहे, जिन्होंने सभी सम्मानित प्रतिभाओं को बधाई देते हुए उनके कार्यों की सराहना की। समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 200 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य ऑकल्ट साइंस, आध्यात्मिक ज्ञान और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले व्यक्तित्वों को एक साझा मंच प्रदान करना तथा उनके कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन और समन्वय अथेरा (ATHEIRA) मैनेजमेंट टीम ने किया, जिनकी मेहनत और कुशल प्रबंधन ने आयोजन को यादगार बना दिया। उपस्थित अतिथियों ने साई राम क्रिएशन्स इंस्टीट्यूट की इस पहल की सराहना करते हुए इसे ऑकल्ट एवं आध्यात्मिक क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक बताया। समारोह का समापन सम्मान समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ हुआ।
