TTN 24न्यूज
ब्युरोचीफ, शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात
किसानों को कोऑपरेटिव सोसाइटी में खाद नहीं मिलते बल्कि प्रोविजन स्टोर में खाद की गैरकानूनी बिक्री।
उकाई में किराना स्टोर में गैर-कानूनी तरीके से बिक रही 59 हजार की खाद जब्त: दो काला बाजारी के खिलाफ गुनाह दर्ज किया।
सहकारी संस्थाओंमे किसानो को खाद लेने के लिए घंटों तक लाइनमे खड़े रहना पड़ता है दुसरी ओर गैर कानूनी प्रोविजन स्टोर में सब्सिडी वाली खाद धड़ल्ले से बिक रही है।
उकाई इलाके में इंटेंसिव पेट्रोलिंग के दौरान, SOG की एक टीम ने बिना लाइसेंस के गैर-कानूनी तरीके से स्टोर करके रखी गई और बेचने के लिए रखी गई यूरिया और दूसरी खाद की संदिग्ध मात्रा जब्त की।
पी.आई, के.डी.मंडोरा और पुलिस सब इंस्पेक्टर,एन.पी.गरासिया के गाइडेंस में, पुलिस स्टाफ अजय भाई, हिरेनभाई, जयेशभाई, अक्षय कुमार और राहुलभाई की एक टीम उकाई थाना इलाके में पेट्रोलिंग पर थी।
गश्त के दौरान, पता चला कि शिवंभाई हरीशभाई अग्रवाल और हरीशभाई मांगीलाल अग्रवाल उकाई वर्कशॉप मार्केट में श्याम प्रोविजन स्टोर नाम की किराना दुकान पर किसानों के लिए सरकारी सब्सिडी वाली खाद की गैर-कानूनी तरीके से कला बाजारी कर रहे है।
इस जानकारी के आधार पर, एग्रीकल्चर ऑफिसर के.डी. चौधरी और दूसरों ने दुकान की तलाशी ली और वहां लाइम कोटेड यूरिया फर्टिलाइजर और खेती में इस्तेमाल होने वाले दूसरे फर्टिलाइजर मिले। कुल 74 बैग, जिनका वज़न 3560 किलोग्राम था और जिनकी कीमत 59,592 रुपये की खाद ज़ब्त की।
फर्टिलाइजर के स्टोरेज या बिक्री का कोई ऑफिशियल लाइसेंस नहीं होने की वजह से, पुलिस ने पूरी कालाबाजारी का गुनाह दर्ज करके खाद ज़ब्त करके हिरेन भाई की शिकायत के आधार पर उकाई पुलिस थानेमें गुनाह दर्ज करके उस मामले मे आगेकी जांच अजयभाई कर रहे हैं।
