अम्बेडकरनगर: आश्रम पद्धति विद्यालय में सीडीओ ने विद्यार्थियों से किया संवाद

इसरार अहमद जिला संवाददाता अम्बेडकरनगर

 

आश्रम पद्धति विद्यालय में सीडीओ ने विद्यार्थियों से किया संवाद

 

जहांगीरगंज, अम्बेडकरनगर। मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने आश्रम पद्धति विद्यालय जहांगीरगंज का भ्रमण कर विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने बच्चों की पढ़ाई शैक्षिक प्रगति और भविष्य में करियर को लेकर विस्तार से चर्चा करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।सीडीओ ने विद्यार्थियों से उनकी रुचि पसंदीदा विषय और भविष्य में बनने के लक्ष्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता हासिल करने के लिए लक्ष्य निर्धारित करना और उसके अनुरूप निरंतर मेहनत करना बेहद जरूरी है। विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन अनुशासन और समय के सदुपयोग के लिए प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि मेहनत और लगन के बल पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

उन्होंने बच्चों को विभिन्न करियर विकल्पों प्रतियोगी परीक्षाओं और उच्च शिक्षा की संभावनाओं के बारे में भी जानकारी दी तथा अपनी क्षमताओं को पहचानकर आगे बढ़ने का संदेश दिया। सीडीओ ने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार और सकारात्मक सोच विकसित करने पर भी जोर दिया।इस दौरान विद्यालय के शिक्षकों से भी विद्यार्थियों की पढ़ाई एवं विद्यालय की शैक्षिक व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। सीडीओ के साथ संवाद से विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला और उन्होंने बेहतर भविष्य के लिए पूरी मेहनत से पढ़ाई करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *