हरदोई: मल्लावां मेंहदीघाट रोड पर कांवड़ पैदल यात्रा में जगह-जगह बने गहरे गड्ढे

मल्लावां मेंहदीघाट रोड पर कांवड़ पैदल यात्रा में जगह-जगह बने गहरे गड्ढे

ब्यूरो रिपोर्ट चन्दगीराम मिश्रा

हरदोई यूपी

हरदोई जिले के माधोगंज ब्लॉक क्षेत्र में मल्लावां-मेंहदीघाट मार्ग की बदहाल स्थिति लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। ग्राम मरदान नगर से लेकर मगराहा गांव के आगे तक जगह-जगह टूटी हुई सड़क पर गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे कांवड़ियों को एवं राहगीरों के वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार राघोपुर ग्राम पंचायत के मरदान नगर गांव निवासी कन्हैया लाल राजपूत पुत्र मथुरा प्रसाद के घर के सामने बीच सड़क पर गहरे गड्ढे बने हुए हैं। बरसात के दौरान इन गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। वही मगरहा प्रधान सुरेश राजपूत बबलू राजपूत मरदान नगर गयाप्रसाद शर्मा सुधीर मिश्रा संतराम कोटेदार चुन्नू वर्मा संजय शर्मा डॉ अमर सिंह पूर्व प्रधान प्रदीप राजपूत आदि ग्रामीणों का कहना है कि यह क्षेत्र का प्रमुख संपर्क मार्ग है, जिस पर दिन-रात छोटे और बड़े वाहनों का आवागमन लगा रहता है। इसके बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है।

मगरहा गांव से आगे सड़क की हालत और भी खराब हो चुकी है। कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन जाने से वाहन चालकों को जोखिम उठाकर सफर करना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि इस मार्ग से प्रतिदिन ग्रामीण, किसान, छात्र-छात्राएं और व्यापारी गुजरते हैं। बरसात के मौसम में सड़क की बदहाली और अधिक परेशानी पैदा कर रही है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग और प्रशासन से जल्द सड़क की मरम्मत कराने तथा गड्ढों को भरवाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते मरम्मत कार्य नहीं कराया गया तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *