दिल्ली से संवाददाता सागर सिंह की रिपोर्ट
दिल्ली में आइकॉनिक ह्यूमन राइट्स एंड एजुकेशन ऑर्गेनाइजेशन का भव्य अवॉर्ड समारोह, 100 प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित
नई दिल्ली। समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करने और प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 23 अक्टूबर 2026 को दिल्ली में आइकॉनिक ह्यूमन राइट्स एंड एजुकेशन ऑर्गेनाइजेशन द्वारा भव्य अवॉर्ड समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मेघना शर्मा, मीनू जी और ईशा सेमवाल जी ने किया।
दिल्ली के वजीरपुर स्थित शालीमार बाग क्षेत्र के रॉयल पेपर बैंक्वेट्स में आयोजित इस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले प्रतिभाशाली व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेता सुनील चितकारा और तिहाड़ जेल के पूर्व अतिरिक्त जेल अधीक्षक अजय भाटिया विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनकी उपस्थिति ने समारोह की गरिमा बढ़ाई। समारोह के दौरान कुल 100 प्रतिभाओं को अवॉर्ड प्रदान किए गए। सम्मान प्राप्त करने वाले लोगों में अपने-अपने क्षेत्र में मेहनत, समर्पण और उपलब्धियों के माध्यम से पहचान बनाने वाले व्यक्तियों को प्रोत्साहित किया गया।
