फिल्मी स्टाइल मे दिनदहारे 20 वर्षीय युवक का अपहरण, दहशत के लिए बदमाशों ने की फाययरिंग — महज 12 घंटे मे अररिया से बरामद

फिल्मी स्टाइल मे दिनदहारे 20 वर्षीय युवक का अपहरण, दहशत के लिए बदमाशों ने की फाययरिंग — महज 12 घंटे मे अररिया से बरामद l

जुबैर अंसारी स्पेशल क्रोस्पोंडेंट ऑफ बिहार की खास रिपोर्ट l

भीमपुर थाना क्षेत्र के बेलागंज में स्टेट हाईवे पर सोमवार को फिल्मी स्टाइल में दिनदहाड़े कार सवार बदमाशों द्वारा एक युवक का अपहरण कर लेने का सनसनी खेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने जब अपहरणकर्ताओं को खदेड़ा तो उन्होंने फायरिंग कर दी। घटना स्थल से एक खोखा भी बरामद हुआ है । घटना की सुचना पहुंची पुलिस मामले की तफतीश में जुट गई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

अपहृत युवक छातापुर थाना क्षेत्र के माधोपुर पंचायत वार्ड-13 निवासी खुर्शीद खान के 20 वर्षीय पुत्र मो. जीसान खान बताया जा रहा है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बाइक सवार युवक भीमपुर की दिशा से भागवतपुर की ओर जा रहा था, तभी पीछे से आए लाल रंग के चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद युवक सड़क किनारे गिर गया। बाइक पर दो युवक सवार थे। बदमाशों ने कार से उतरकर जीसान खान के साथ पहले मारपीट की फिर जबरन कार में लादकर भागवतपुर की ओर भाग निकले। वीडियो में फायरिंग की आवाज भी सुनाई दे रही है। वही मामले की गंभीरत को देखते हुए सुपौल पुलिस कप्तान शरथ आरएस घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली l एसपी ने मिडिया को बताया कि सूचना मिली है कि भीमपुर थाना क्षेत्र में कुछ अपराधियों द्वारा एक व्यक्ति को चार पहिया वाहन में बैठाकर ले जाया गया है। फायरिंग की भी सूचना मिली है।

त्रिवेणीगंज एसडीपीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में स्पेशल टीम द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इधर सुपौल पुलिस ने सुचना और तकनीकी सोर्स के आधार पर अररिया एसपी से मामले की जानकारी देकर सहयोग मांगी l अररिया पुलिस और सुपौल पुलिस ने संयुक्त रूप से डीएसपी दिलीप कुमार के नेतृत्व मे कई जगहों पर छापामारी की आखिरकार अररिया जिले फुल्काहा थाना क्षेत्र से जीशान खान को सकुशल बरामद कर लिया है l एसपी शरथ आर एस ने मिडिया से रु बरु होते कहा जीशान को बरामद कर लिया गया है अपहरण के पीछे लेन देन का मामला सामने आया है एसपी ने आगे बताया पुलिस को यह भी जानकारी मिली है की जीशान अवैध कारोबार मे संलिप्त है और उसी मे लेन देन की वजह से घटना को अंजाम दिया है और मुख्य आरोपी नरपतगंज थाना क्षेत्र का नीरज कुमार है जो कई बार जेल जा चूका है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *