Etawah News: सर्वाइकल कैंसर के प्रति महिलाओं को किया जागरूक, विधिक शिविर में लोक अदालत की दी जानकारी

Etawah News: सर्वाइकल कैंसर के प्रति महिलाओं को किया जागरूक, विधिक शिविर में लोक अदालत की दी जानकारी

रिपोर्ट एम एस वर्मा मनोज कुमार TTN 24 NEWS

जसवंतनगर/इटावा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इटावा के तत्वावधान में जनपद न्यायाधीश श्री रजत सिंह जैन एवं सचिव श्रीमती आरती द्विवेदी के निर्देशानुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर में सर्वाइकल कैंसर को लेकर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीरेंद्र ने की।

 

शिविर में महिला चिकित्सक डॉ. तृप्ति शुक्ला ने उपस्थित महिलाओं एवं लोगों को सर्वाइकल कैंसर के लक्षण, बचाव, समय पर जांच और उपचार के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जागरूकता और समय पर जांच से इस बीमारी के खतरे को कम किया जा सकता है। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की अपील भी की गई।

 

इस दौरान अधिकार मित्र लालमन एवं अधिकार मित्र राजेंद्र सिंह ने विधिक जानकारी देते हुए बताया कि 28 नवंबर 2026 को मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत यातायात नियमों के उल्लंघन पर काटे गए चालानों के निस्तारण के लिए लोक अदालत आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही 12 दिसंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।

उन्होंने लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने तथा नालसा के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में जानकारी देते हुए जरूरतमंद लोगों से इसका लाभ उठाने की अपील की।

 

इस अवसर पर डॉक्टर रिद्धिमा गौर डॉक्टर शालू बीएससी नर्सिंग अलका बीएससी नर्सिंग बर्सा सहित अन्य महिला चिकित्सक एवं स्वास्थ्य केंद्र का स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *