दिल्ली से संवाददाता सागर की रिपोर्ट
हरीश खत्री के आयोजन में मेकअप इंडस्ट्री का भव्य जश्न, 220 प्रतिभाओं को मिला सम्मान
नई दिल्ली, 23 अगस्त। मेकअप एवं ब्यूटी इंडस्ट्री की प्रतिभाओं को सम्मान और पहचान दिलाने के उद्देश्य से “द बिगेस्ट मेकअप कार्निवल एंड अवॉर्ड शो” का भव्य आयोजन ग्रीन लाउंज, पीरागढ़ी, नई दिल्ली में किया गया। कार्यक्रम में देशभर से मेकअप आर्टिस्ट, ब्यूटी प्रोफेशनल्स और फैशन इंडस्ट्री से जुड़े प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
कार्यक्रम रागिनी मकेओवर द्वारा प्रस्तुत किया गया, जबकि आयोजन की जिम्मेदारी हरीश खत्री ने संभाली। समारोह का प्रोडक्शन मेकअप अवार्ड शो के तहत किया गया। कार्यक्रम में लोकप्रिय अभिनेत्री दीपिका सिंह, जिन्हें धारावाहिक दीया और बाती हम से विशेष पहचान मिली, ने सेलिब्रिटी चीफ गेस्ट के रूप में शिरकत की। वहीं प्रसिद्ध इंफ्लुएंसर एवं मॉडल खुशी शेख की मौजूदगी ने समारोह की भव्यता बढ़ाई। इस अवसर पर मेकअप एवं ब्यूटी क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 220 प्रतिभाओं को अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया। इनमें मंजू और तनु ने विजेता के रूप में विशेष पहचान बनाई। आयोजक हरीश खत्री ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य प्रतिभाशाली मेकअप आर्टिस्ट्स और ब्यूटी प्रोफेशनल्स को मंच प्रदान करना तथा उन्हें आगे बढ़ने के लिए नए अवसर उपलब्ध कराना है। ग्लैमरस माहौल में आयोजित यह समारोह मेकअप एवं ब्यूटी इंडस्ट्री के लिए यादगार अवसर बना।
