*मास शिवरात्रि की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, सुनासीर नाथ मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था परखी*
ब्यूरो रिपोर्ट चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
मल्लावां (हरदोई)। सावन माह एवं मासशिवरात्रि पर्व को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक हरदोई ने थाना मल्लावां क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर सुनासीर नाथ धाम का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मंदिर परिसर एवं आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मासशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए। साथ ही मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं, यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को सतर्कता एवं समन्वय के साथ ड्यूटी का निर्वहन करने के निर्देश देते हुए पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने पर जोर दिया। इस मौके पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक तथा उपजिलाधिकारी बिलग्राम कोतवाल मनोज कुमार सिंह सहित समस्त तहसील कर्मचारीगण एवं पुलिस बल मौजूद रहा
