भाजपा खुर्सीपार मंडल ने की ‘हर घर तिरंगा अभियान’ एवं भव्य ‘तिरंगा यात्रा’ की तैयारियों हेतु बैठक

भाजपा खुर्सीपार मंडल ने की ‘हर घर तिरंगा अभियान’ एवं भव्य ‘तिरंगा यात्रा’ की तैयारियों हेतु बैठक

भिलाई / खुर्सीपार: 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, खुर्सीपार मंडल द्वारा “हर घर तिरंगा अभियान” एवं भव्य “तिरंगा यात्रा” को सफल बनाने के लिए एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया।

यह बैठक जोन-2, खुर्सीपार स्थित जलाराम मंदिर में संपन्न हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं ने “हर घर तिरंगा, हर मन तिरंगा” के संकल्प के साथ स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की तथा यात्रा की भव्यता और तैयारियों से जुड़े विभिन्न मुख्य बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की।


खुर्सीपार मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने और राष्ट्रभक्ति के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।

इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ नेता, मंडल पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *