संभल: द्वितीय सोमवार पर डीएम-एसपी ने किया पातालेश्वर महादेव एवं चामुण्डा मंदिर का निरीक्षण

रतनदीप शर्मा

संभल

 

*द्वितीय सोमवार पर डीएम-एसपी ने किया पातालेश्वर महादेव एवं चामुण्डा मंदिर का निरीक्षण*

 

*महादेव के दर्शन कर किया जलाभिषेक, कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का लिया जायजा*

 

 

*सम्भल (बहजोई), 10 अगस्त 2026*

श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के अंतर्गत द्वितीय सोमवार के अवसर पर जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल एवं पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने आज सम्भल स्थित प्राचीन श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, सरायतरीन तथा चामुण्डा मंदिर, हयातनगर का स्थलीय निरीक्षण कर कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सर्वप्रथम प्राचीन श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने महादेव के दर्शन कर विधि-विधान से जलाभिषेक किया तथा मंदिर परिसर एवं आसपास की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका सम्भल को निर्देशित किया कि नगर क्षेत्र में जहां-जहां भंडारों का आयोजन किया जा रहा है, वहां साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इसके उपरांत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने चामुण्डा मंदिर, हयातनगर का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान कांवड़ियों का फूलों से स्वागत कर उनका उत्साहवर्धन किया।

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सम्भल विकास चन्द्र, क्षेत्राधिकारी सम्भल कुलदीप कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सम्भल आदित्य प्रकाश सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *