श्रावण मास के द्वितीय सोमवार एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक जागेश्वर धाम मंदिर का किया भ्रमण, सुरक्षा व यातायात रूट व्यवस्था का लिया जायजा
ब्यूरो चीफ TTN 24 NEWS
श्रावण मास के द्वितीय सोमवार एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक महोदया ने थाना शिवली क्षेत्र के प्रमुख कांवड़ रूट एवं जागेश्वर धाम मंदिर का किया भ्रमण, सुरक्षा व यातायात रूट व्यवस्था का लिया जायजा ।
कानपुर देहात श्रावण मास के द्वितीय सोमवार एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा थाना शिवली क्षेत्रान्तर्गत मैथा नहर पुल, रूरा-शिवली नहर पुल व भेवान चौराहा रसूलाबाद सहित अन्य प्रमुख मार्गों एवं चौराहों का भ्रमण कर कांवड़ यात्रियों के आवागमन, यातायात व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती एवं सुरक्षा प्रबंधों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। भ्रमण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को कांवड़ यात्रियों तथा श्रद्धालुओं के सुरक्षित एवं सुगम आवागमन हेतु निर्धारित यातायात रूट व्यवस्था का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित कराने तथा प्रमुख चौराहों व मार्गों पर यातायात सुचारु बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा प्रसिद्ध जागेश्वर धाम मंदिर का विशेष रूप से भ्रमण किया गया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रवेश व निकास मार्गों तथा भीड़ नियंत्रण के उपायों का सूक्ष्मता से जायजा लिया गया। मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में तैनात पुलिस बल को पूर्ण सतर्कता एवं मुस्तैदी से ड्यूटी करने, श्रद्धालुओं के साथ अत्यंत विनम्र व सहयोगात्मक व्यवहार बनाए रखने तथा महिलाओं व बुजुर्ग श्रद्धालुओं की सहायता हेतु विशेष निर्देश दिए गए। साथ ही, संवेदनशील स्थलों पर सीसीटीव/सतत निगरानी रखने हेतु संबंधित को कड़े निर्देश जारी किए गए।सही धर्मगढ बाबा मंदिर एवं मेला से लेकर रसूलाबाद पुलिस की मौजूदगी चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं।सही मे सीसीटीवी कमान संभाले एस आई रविन्द्र कुमार आरक्षी सोनू यादव राजेश कुमार अजय गुर्जर रामाधार आदि बड़ी मुस्तैदी से ड्यूटी पर तैनात रहे।
