Etawah News: भगवान महावीर के निर्वाण कल्याणक पर श्री पार्श्वनाथ मंदिर में चढ़ाया गया निर्वाण लाडू

Etawah News: भगवान महावीर के निर्वाण कल्याणक पर श्री पार्श्वनाथ मंदिर में चढ़ाया गया निर्वाण लाडू

 

*विधि-विधान एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ धार्मिक आयोजन, मुनिश्री भावसागर महाराज ने भगवान महावीर के निर्वाण प्रसंग पर डाला प्रकाश*

रिपोर्ट एम एस वर्मा मनोज कुमार TTN 24 NEWS

जसवंतनगर, संवाददाता। कार्तिक कृष्ण अमावस्या सोमवार को अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के निर्वाण कल्याणक महोत्सव के पावन अवसर पर नगर के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ निर्वाण लाडू अर्पित किया गया। इस दौरान धार्मिक अनुष्ठान एवं पूजन कार्यक्रम विधि-विधान के साथ संपन्न हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातःकाल भगवान महावीर स्वामी के अभिषेक, शांतिधारा एवं विशेष पूजन के साथ हुआ। जैन समाज के श्रावक-श्राविकाओं ने भक्तिभाव से धर्म आराधना कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस अवसर पर निर्वाण लाडू अर्पित करने का सौभाग्य कुमदेश जैन विशाल जैन एवं नितिन जैन परिवार को प्राप्त हुआ। उन्होंने शांतिधारा संपन्न कर धर्म लाभ लिया।

इसके उपरांत श्रद्धालुओं ने पूज्य मुनिश्री 108 भावसागर महाराज का पाद प्रक्षालन कर उनका मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। धर्मसभा में मुनिश्री ने भगवान महावीर के निर्वाण कल्याणक के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भगवान महावीर ने पावापुरी के पद्म सरोवर क्षेत्र में योग निरोध के माध्यम से निर्वाण प्राप्त किया था। उन्होंने संसार के समस्त बंधनों का त्याग कर आत्मकल्याण का मार्ग प्रशस्त किया।

भगवान महावीर का जीवन त्याग, तपस्या, अहिंसा और आत्मशुद्धि की प्रेरणा देता है।मुनिश्री ने बताया कि भगवान महावीर ने निर्वाण से पूर्व एकांत में रहकर कठोर तप और साधना की तथा अंततः समस्त कर्मों से मुक्त होकर मोक्ष प्राप्त किया। उनके उपदेश आज भी मानव समाज को अहिंसा, संयम और आत्मकल्याण का संदेश देते हैं।इस अवसर पर पूज्य मुनिश्री 108 भावसागर महाराज ने रविवार चतुर्दशी का व्रत एवं केशलोंच किया। सोमवार को उनका पारणा महेश चंद जैन के आवास पर संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *