फतेहपुर: अखिल भारत हिंदू महासभा जिला इकाई की मासिक बैठक कैंप कार्यालय हुई सम्पन्न

सुनील गुप्ता फतेहपुर यूपी

*अखिल भारत हिंदू महासभा जिला इकाई की मासिक बैठक कैंप कार्यालय हुई सम्पन्न*

 

फतेहपुर जिले में 1 अगस्त अखिल भारत हिंदू महासभा जिला इकाई की मासिक बैठक कैंप कार्यालय आईटीआई रोड में जिला अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई ‌ बैठक में संगठन मजबूती के साथ-साथ कल विपक्षी सांसदों द्वारा संसद भवन के बाहर केसरिया वस्त्र पहनकर साधु भेष में जो नाटक व स्वांग रचा गया है उस से,सनातन समाज की भावनाएं आहत हुई है हिंदू महासभा विपक्ष द्वारा इस नौटंकी की कटु निंदा करती है। वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी ने कहा कि विपक्षी सांसदों के इस कृत्य से हिंदुओं की भावनाएं आहत होने के साथ-साथ केसरिया व संत समाज का अपमान हुआ है। घटना को अत्यंत निंदनीय बताते हुए उन्होंने कहा कि विपक्षी सांसदों ने जो साधु समाज को दान चोरी में शामिल रहने का दिखाने का जो प्रयास किया है, जबकि दान चोरी से संतों का कोई लेना देना ही नहीं है। हमारी सनातन संस्कृति व संतों का अपमान करने का कुत्सित प्रयास किया गया है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए, अभी पिछले दिनों सत्ताधारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के लखनऊ आगमन पर भी उनके वाहन के आगे आगे श्री पवन पुत्र हनुमान जी के भेष में चलना तथा नारे लगाना भी निंदनीय तथा शर्मनाक था। यदि किसी के अंदर इतना साहस व हिम्मत है तो वह किसी मौलवी या पादरी के कपड़े पहन कर उन धर्मो का मजाक उड़ाए हम उसे खुली चुनौती दे रहे हैं। बैठक में प्रमुख रूप से प्रयागराज मंडल उपाध्यक्ष रामगोपाल शुक्ला, जिला प्रभारी गजेंद्र मौर्य, स्वामी राम आसरे आर्य, करण सिंह पटेल, डॉ प्रमोद पांडे, संतोष नेता, मूलचंद गुप्ता, ब्रह्मेश चंद्र तिवारी, गौरी शंकर दुबे ओमप्रकाश मौर्य, अर्जुन प्रसाद, दीपक यादव, हिमांशु सविता, संगीता गुप्ता नगर अध्यक्ष सुधा सिंह आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *