जिला अस्पताल सहित सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का आभाव

लोकेशन/ छिंदवाड़ा /डिवीजन हेड पंकज पाल

कमलनाथ ने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए लिखा आवश्यक पत्र

 

जिला अस्पताल सहित सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का आभाव

एंकर.:

छिन्दवाड़ा:- मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ जी ने छिन्दवाड़ा जिले में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हेतु एक आवश्यक पत्र मुख्यमंत्री को लिखा है। उन्होंने जिले के मुख्य अस्पताल से लेकर सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में फैली अव्यवस्थाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए तत्काल सुधार हेतु आग्रह किया है, ताकि समाज के प्रत्येक नागरिकों को सुचारू व समय से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो सके। खास तौर पर सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में मरीजों को उचित प्राथमिक उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

 

माननीय कमलनाथ जी ने अपने अर्द्ध शासकीय पत्र क्रमांक 185 में उल्लेख किया कि छिन्दवाड़ा जिले की स्वास्थ्य सेवाएं लड़खड़ा गई है। जिला अस्पताल सहित जिले के समस्त सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में मरीजों की बढ़ती हुई संख्या के अनुरूप चिकित्सकों, विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं, आवश्यक दवाइयों, जांच सुविधाओं तथा आधुनिक चिकित्सा उपकरणों का अभाव मरीजों की सेहत पर भारी पड़ रही है। छिन्दवाड़ा जिला अस्पताल पर जिले के दूरस्थ ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों सहित बड़ी संख्या में लोग उपचार के लिए निर्भर है। ऐसे में अस्पताल में पर्याप्त विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपलब्धता के साथ-साथ आवश्यक जांच सेवाओं का सुचारू एवं नियमित संचालन अत्यंत महत्वपूर्ण है। इन आवश्यक सुविधाओं के अभाव के कारण मरीजों एवं उनके परिजनों को अन्य स्थानों अथवा निजी चिकित्सा संस्थानों का रूख करना पड़ता है। जिससे उन्हें समय के साथ ही आर्थिक कठिनाइयों का भी सामना करना पड़ता है।

 

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित स्वास्थ्य केन्द्रों में भी चिकित्सकीय स्टॉफ, आवश्यक दवाइयां, एम्बुलेंस एवं अन्य चिकित्सा संसाधनों की पर्याप्त सुविधा जनहित की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। जिससे विशेषकर गरीब, किसान, मजदूर एवं आदिवासी परिवारों के लिए निकट एवं समय पर चिकित्सकीय सुविधाओं का लाभ प्राप्त हो सकेगा। माननीय कमलनाथ जी ने अपने पत्र के अंत में मुख्यमंत्री श्री डॉ. मोहन यादव से आग्रह किया कि स्वास्थ्य सेवाओं को दृष्टिगत रखते हुए एवं जनभावओं के अनुरूप जिले में पर्याप्त चिकित्सा सुवधाएं उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक व ठोस कदम उठाएं ताकि छिन्दवाड़ा जिले के नागरिकों को अपने ही जिले में समय पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ हो सके।

———————————————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *