80 वें स्वतंत्रता दिवस पर डा,गीता वर्मा ब्लॉक प्रमुख मल्लावां ने झंडारोहण कर लाइब्रेरी का किया उद्घाटन

80 वें स्वतंत्रता दिवस पर डा,गीता वर्मा ब्लॉक प्रमुख मल्लावां ने झंडारोहण कर लाइब्रेरी का किया उद्घाटन।

 

 

ब्यूरो रिपोर्ट चन्दगीराम मिश्रा

हरदोई यूपी

मल्लावा हरदोई स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर मल्लावां ब्लाक प्रमुख डॉक्टर गीता वर्मा खंड विकास अधिकारी ने सुकरौला पंचायत भवन पर झंडारोहण कर लाइब्रेरी का उद्घाटन किया ।

 

विकासखंड मल्लावा के अंतर्गत ग्राम पंचायत मुस्तफाबाद के सुकरौला पंचायत भवन में 80 वें स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर ब्लॉक प्रमुख डा गीता वर्मा एवं खंड विकास अधिकारी मल्लावां द्वारा सुकरौला गांव पहुंचकर पंचायत भवन में झंडारोहण कर विशाल लाइब्रेरी का फीता काटकर उद्घाटन किया गया । इस मौके पर नन्हे मुन्ने बच्चे उपस्थित रहे उनके अंदर उत्साह देखने को मिला।

 

वहीं लाइब्रेरी में विभिन्न प्रकार की पुस्तकों का अवलोकन किया गया जिसमें छोटे बच्चों से लेकर के ग्रेजुएशन पोस्ट ग्रेजुएट विभिन्न प्रकार की तैयारीयों की पुस्तकों को देख कर मुख्य अतिथि ने सरकार की प्रशंसा की उन्होंने यह भी कहा कि सरकार गांव देहात में लाइब्रेरी की सुविधा देकर शिक्षा एवं रोजगार का बढ़ावा दिया है। वहीं खंड विकास अधिकारी ने कहा कि जिन छात्रों को पुस्तकों की आवश्यकता है वह पंचायत भवन पर पंचायत सहायक जितेंद्र से संपर्क करें और अपना नाम दर्ज करा कर जिस हिसाब से पुस्तकों का वितरण किया जाता हो उनसे संपर्क करके लाइब्रेरी के नियम कानून को देखते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रहीं योजनाओं का लाभ उठाएं। और एक दूसरे से लाइब्रेरी के बारे में चर्चा भी करें ।सुरक्षित किताबों को लेकर के अध्ययन करके उन्हें सुरक्षित समय पर वापस करें। जिससे मानक अथवा शुल्क की पंचायत सहायक से विस्तृत जानकारी कर लें। चर्चा के दौरान ग्रामीणों के समक्ष पत्रकार एवं गांव के नागरिक चन्दगीराम मिश्रा ने मुख्य अतिथियों से ग्राम पंचायत के विकास के विषय पर चर्चा करते हुए कहा कि सुकरौला गांव के निवासी स्वर्गीय शिवनारायण त्रिपाठी जो स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे जिन्होंने देश आजाद आंदोलन में अपनी पूर्ण भूमिका निभाई थी उनके नाम से एक स्वतंत्रता सेनानी मुख्य द्वार मल्लावा कन्नौज मार्ग से सुकरौला विद्यालय को जोने वाले मार्ग तक सीसी रोड अथवा डामरीकरण बनवाने की मांग की ।

जिससे हमारे गांव के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की पहचान बनी रहे। वही मुख्य अतिथि डा, गीता वर्मा ने आश्वासन दिया कि उपरोक्त विषय पर अति आवश्यक ध्यान देकर कार्य संपन्न कराया जाएगा उन्होंने अभी बताया कि मेरे पिताजी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे उन्होंने भी देश आजाद करने के प्रति अपनी भूमिका निभाई। इस पावन मौके पर एडियो पंचायत नीरज कुमार ग्राम पंचायत अधिकारी प्रवीण कुमार पंचायत अध्यक्ष जयप्रकाश ब्लॉक कंप्यूटर ऑपरेटर नागेश सिंह राम हरीश यादव एवं संबंधित ब्लॉक के कर्मचारी गण तथा समस्त ग्राम पंचायत के सम्मानित नागरिक एवं सम्मानित पत्रकार बंधु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *