TTN24 नेशनल  देश प्रदेश क़ी बड़ी खबरें

TTN24 नेशनल

देश प्रदेश क़ी बड़ी खबरें

 

➡️लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री, ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 8वीं पुण्य पर आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धेय अटल जी की स्मृतियों को नमन करते हुए उत्तरप्रदेश शासन व जनता की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री श्री योगी ने संबोधित करते हुए कहाश्रद्धेय अटल जी का 6 दशक का सार्वजनिक जीवन निर्विवाद व निष्कलंक रहा है।भारतीय राजनीति के अजातशत्रु के रूप में राष्ट्र सर्वोपरि के भाव के साथ निरंतर कार्य करते रहे।उन्होंने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के नेतृत्व में कश्मीर से धारा 370 लगाने के विरोध में चले सत्याग्रह से प्रारंभ किया था।

मुख्यमंत्री ने कहा देश के अंदर सांसद के रूप में,विदेशमंत्री के रूप में,भारतीय जनसंघ व भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में,नेता विरोधी दल के रूप में प्रधानमंत्री के रूप में अलग अलग भूमिकाओं में एक भाव के साथ राष्ट्र प्रथम के भाव के साथ कार्य किया।

श्री योगी ने कहा उनके जीवन का केवल एक ध्येय था राष्ट्र प्रथम। उन्होंने हमेशा दल से ऊपर देश को महत्व दिया।

जब कांग्रेस ने इमरजेंसी थोपी तो उन्होंने उस आंदोलन में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

मुख्यमंत्री ने कहा 1962, 1965 का युद्ध या फिर 1971 का युद्ध रहा हो इन सबमे उन्होंने कभी भी सरकार को कठघरे में खड़ा करने के बजाय,सरकार के साथ एक जिम्मेदार सांसद के रूप में खड़े होकर राष्ट्र सुरक्षा को मजबूती प्रदान करने में अपना योगदान दिया। मुख्यमंत्री ने क्या कहा सुनिए,,,,,

 

➡️लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महान वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

 

➡️लखनऊ। आलमबाग इंडस्ट्रियल एरिया में लगी आग, पेट फैक्ट्री में अचानक लगी आग, दमकल ने आग पर पाया काबू, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही, आग से लाखों रुपये का सामान जलकर खाक

 

➡️लखनऊ।किसान पथ पर ट्रक-बाइक की टक्कर, हादसे में बाइक चालक अंकित की मौत, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार, फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी पुलिस, GCRG कॉलेज के पीछे हुआ दर्दनाक हादसा

 

➡️लखनऊ। पूर्व पीएम वाजपेयी जी की 8वीं पुण्यतिथि, अटल बिहारी वाजपेयी जी को सीएम ने दी श्रद्धांजलि, अटल जी ने हर वर्ग के लिए काम किया-सीएम, अटल जी इरादों के अटल थे-सीएम योगी, अटल जी ने राष्ट्र प्रथम के भाव से काम किया-सीएम, अटल जी सहज और सरल थे -सीएम योगी

 

➡️लखनऊ। लखनऊ में बारिश के चलते जलभराव, सिविल हॉस्पिटल मार्ग पर भरा पानी, आने जाने में राहगीरों को हो रही समस्या, नगर निगम के सफाई के सारे दावे फेल, शहर भर में नाले, नालियां चोक,जलभराव

 

➡️लखनऊ। भारी बारिश से नुकसान पर सीएम ने संज्ञान लिया, प्रभावितों को 24 घंटे में मुआवजा देने का आदेश, प्रभावित परिवारों की हर संभव मदद की जाए-सीएम, CM ने अधिकारियों को फील्ड पर जाने के निर्देश दिए, भारी बारिश के समय घरों से न निकलें-सीएम योगी

 

➡️लखनऊ, अलीगंज में भीषण जलभराव, लोग परेशान, सेक्टर G कॉलोनी तातारपुर रोड पर भरा पानी, घुटनों तक भरा पानी, घरों में घुसा गंदा पानी, बारिश के चलते नाले-नालियां पूरी तरह चोक, कई बार शिकायत के बाद भी सफाई नहीं हुई, नगर निगम जोन-3 के कर्मचारी नहीं कर रहे सफाई

 

➡️बदायूं, सर्वोदय विद्यालय में 7 छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, खाना खाने के बाद तबीयत बिगड़ने का आरोप, सभी छात्राओं को सीएचसी में कराया गया भर्ती, इलाज के बाद 5 छात्राओं को परिजन घर ले गए, दो छात्राओं की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर, गर्मी से तबीयत बिगड़ने की आशंका- डॉक्टर, खाने से जुड़ी समस्या की संभावना से भी इनकार नहीं, विद्यालय प्रबंधन ने 3 छात्राओं के बीमार होने की बात कही, अस्पताल रजिस्टर में 7 छात्राओं के भर्ती होने की एंट्री, नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर की जांच, डीएम ने भी मामले की जांच कराने की बात कही, अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन पर लगाए आरोप, मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलने का भी लगाया आरोप, JPN सर्वोदय आवासीय बालिका विद्यालय का मामला, बदायूं के समरेर इलाके का सनसनीखेज मामला

 

➡️कानपुर, महिला की लूट व हत्या मामले में आरोपी अरेस्ट, 25 हजारी का इनामी आरोपी रानू उर्फ सुहेल अरेस्ट, जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैरों में गोली लगी, महिला के घर में लूटपाट के बाद हत्या की थी, कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र में हुई थी वारदात

 

➡️सोनभद्र, नाले में युवक का शव मिलने से हड़कंप, मृतक युवक की अभी तक नहीं हुई शिनाख्त, हत्या कर शव नाले में फेंके जाने की आशंका, पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी, रामपुर बरकोनिया थाना इलाके में मिला शव

 

➡️रायबरेली, नरेश स्वीट्स हाउस में दुकानदार ग्राहक में नोकझोंक, खराब छेना देने का ग्राहक ने लगाया गंभीर आरोप, खराब छेना देने की बात स्वीकारता दिखा दुकानदार, खराब छेना मिलने के बाद ग्राहक ने बनाया वीडियो, ग्राहक ने वीडियो सोशल मीडिया पर किया वायरल, शहर के सुपर मार्केट की दुकान का वीडियो वायरल

 

➡️बरेली, कलक्ट्रेट गेट पर आत्मदाह की कोशिश का मामला, आत्मदाह करने वाले को सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ा, तत्परता दिखाकर बड़ा हादसा होने से रोका था, इंटेलिजेंस सब इंस्पेक्टर ओम पाल सम्मानित, होमगार्ड संजीव शर्मा को भी मिला सम्मान, डीएम ने सुरक्षा कर्मियों को किया सम्मानित

 

➡️गाजियाबाद, विवादित जमीन पर प्रोजेक्ट दिखाकर ठगी, करोड़ों की ठगी के आरोप में FIR हुई दर्ज, साया ग्रुप, 9 लोगों पर धोखाधड़ी का केस, विवादित मोरटा जमीन पर प्लॉट बेचने का आरोप, प्री-लॉन्च बुकिंग से सैकड़ों लोगों से करोड़ों की ठगी

 

➡️बदायूं, ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत, भारी भीड़ ने ट्रक चालक को पकड़ लिया, पुलिस के सामने ड्राइवर को जमकर पीटा, चालक को पुलिस के कब्जे से छुड़ाकर पीटा, पुलिस टीम ने चालक को हिरासत में लिया, उसेहत थाना इलाके के कस्बे का मामला

 

➡️बरेली, निजी अस्पताल में प्रसव के बाद नवजात की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप, डिलीवरी के बाद हालत खराब होने पर किया था रेफर, घटना के बाद मौके पर पहुंची प्रशासन,पुलिस की टीम, सिरौली थाना के साई हेल्थकेयर हॉस्पिटल की घटना

 

➡️इटावा, सवा कुंतल सरिया चोरी के आरोपी गिरफ्तार, बकेवर पुलिस की मुठभेड़, 3 आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में 2 बदमाशों के पैर में लगी गोली, मुठभेड़ में नईमुद्दीन संदीप उर्फ कल्लू घायल, चौथा साथी सोनू झाड़ियों में भागा, तलाश जारी, 3 तमंचे, 6 जिंदा-4 खोखा कारतूस बरामद, चोरी का सरिया, 3 मोबाइल 1 टिर्री बरामद, मुख्य आरोपी संदीप पर कई केस हैं दर्ज, बकेवर थाना इलाके में हुई मुठभेड़

 

➡️जालौन, युवक की आत्महत्या मामले से जुड़ी खबर, सूदखोर के कथित आतंक से युवक ने दी जान, बेटे के इलाज के लिए युवक ने ली थी रकम, ब्याज के चंगुल में फंसाने का लगाया आरोप, रकम न चुका पाने पर सूदखोर को बेचा था घर, मकान की बाकी रकम के लिए टहला रहा था सूदखोर, रुपये नहीं मिलने से इलाज को लेकर परेशान था, आत्महत्या से पहले युवक ने बनाया वीडियो, वीडियो में युवक ने पूरे मामले का किया जिक्र, जालौन कोतवाली के सहावनाका का मामला

 

➡️बाराबंकी, मुठभेड़ में लूट का आरोपी गिरफ्तार, रात्रि चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में आरोपी के लगी गोली, आरोपी के पैर में गोली लगने से घायल, उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया, 2 मोबाइल, तमंचा, कारतूस बरामद, मोहम्मदपुर खाला थाना पुलिस ने की कार्रवाई

 

➡️कानपुर, अलम मार्केट में 16 रुपये के सूट की सेल, सिर्फ 16 मिनट के ऑफर की सूचना पर भीड़, सूट खरीदने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे लोग, भीड़ बढ़ने से बिगड़े हालात, अफरा-तफरी मची, हालात बिगड़ने पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को नियंत्रित किया, पुलिस ने भीड़ में मौजूद लोगों की वीडियोग्राफी की, कानपुर की बांसमंडी के अलम मार्केट का मामला

 

➡️श्रावस्ती, जमीनी विवाद में दो भाइयों पर जानलेवा हमला, लाठी-डंडों से किया हमला,गंभीर हालत में रेफर, पीड़ित पिता ने लगाया सुनवाई न होने का आरोप, सुनवाई न होने से विपक्षियों के हौसले बढ़े- पिता, प्रशासन से निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग की, नवीन मॉडर्न थाना के परसिया चौराहे की घटना

 

➡️देहरादून, सड़कों को गड्ढामुक्त करने की डेडलाइन बदली, 31 अक्टूबर की डेडलाइन घटाकर 15 अक्टूबर हुई, CM ने 15 अक्टूबर तक लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए, सभी जिलों को भेजे गए निर्देश- प्रमुख अभियंता राजेश, 5 सितंबर तक टेंडर और एग्रीमेंट पूरे होंगे- प्रमुख अभियंता, एग्रीमेंट होते ही शुरू होगा सड़क मरम्मत का काम- राजेश

 

➡️देहरादून, 2027 चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर, राहुल और प्रियंका के उत्तराखंड दौरे की तैयारी, सितंबर में उत्तराखंड आ सकते हैं राहुल-प्रियंका, केसी वेणुगोपाल भी करेंगे उत्तराखंड के दौरे, हिमाचल सीएम सुक्खू को प्रेस कॉन्फ्रेंस का न्योता, उत्तराखंड में OPS मॉडल पर कांग्रेस का फोकस

 

➡️देहरादून, उत्तराखंड में मदरसा शिक्षा व्यवस्था में बदलाव, धामी सरकार ने मदरसा बोर्ड किया खत्म, मदरसा बोर्ड की जगह नया प्राधिकरण लागू, उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण की व्यवस्था, धार्मिक शिक्षा के साथ आधुनिक शिक्षा पर जोर, छात्रों को मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ने की तैयारी, उच्च शिक्षा के अवसरों पर सरकार का फोकस

 

➡️देहरादून, मुख्यमंत्री धामी का आज का कार्यक्रम, नैनीताल के गौलापार जाएंगे CM धामी, नंधौरगढ़ पैलेस में कार्यक्रम, BJP जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष की बैठक, कुमाऊं संभाग की बैठक में होंगे शामिल, 3 बजे सांसद,MLA के साथ करेंगे बैठक, अल्मोड़ा लोकसभा के MP,MLA संग बैठक, नैनीताल क्षेत्र के भी MP,MLA संग बैठक, 4:30 बजे मुख्यमंत्री धामी करेंगे बैठक

 

➡️दिल्ली, पूर्व PM अटल बिहारी की 8वीं पुण्यतिथि, पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर दी श्रद्धांजलि, अद्भुत दूरदर्शिता वाले नेता थे अटल जी- PM, ‘अटल जी ने जीवन देश की सेवा में समर्पित किया’, उनके विचारों ने कई पीढ़ियों को प्रेरित किया-PM, उनके प्रयासों ने देश को नई दिशा दी- पीएम मोदी, ‘अटल जी के नेतृत्व ने देश को मजबूत बनाया’, ‘सुशासन और जन-कल्याण पर उनका जोर रहा’, ‘अटल जी के विचार हमेशा मार्गदर्शन करते रहेंगे’

 

➡️दिल्ली, पूर्वी दिल्ली के कोंडली की राजीव कॉलोनी में हादसा, किशोर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया, पतंग उड़ाते समय हुआ दर्दनाक हादसा, गंभीर रूप से झुलसा किशोर, अस्पताल में भर्ती, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

 

➡️दिल्ली, दिल्ली में महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा, पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड की अनिवार्यता बढ़ी, स्मार्ट कार्ड की अनिवार्यता 1 सितंबर तक बढ़ी, पहले 16 अगस्त से कार्ड अनिवार्य होना था, 31 अगस्त तक कागज का पिंक टिकट मिलता रहेगा, 1 सितंबर से पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड जरूरी होगा, कार्ड नहीं होने पर मुफ्त यात्रा का लाभ नहीं मिलेगा

 

➡️दिल्ली, 5 रुपये में पौष्टिक भोजन की योजना का विस्तार, सीएम रेखा गुप्ता अटल कैंटीन का करेंगी शुभारंभ, सीएम आज 3 नई अटल कैंटीन का करेंगी शुभारंभ, विश्वविद्यालय गेट नंबर-3 पर शुरू होगी अटल कैंटीन, इंदिरा कैंप, विकास नगर में भी कैंटीन की शुरुआत, मंडी, आजादपुर में मिलेगी 5 रुपये में भोजन की सुविधा

 

➡️दिल्ली, प्रधानमंत्री मोदी के दिमागी नक्सल शब्द पर आपत्ति, CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने शब्द पर जताई आपत्ति, सवाल पूछने वाले युवा नक्सली नहीं- सौरव दास, शिक्षित युवाओं को लेबल करना गलत- सौरव दास, कल ‘दिमागी नक्सल’ शब्द का किया था इस्तेमाल, ‘दिमागी नक्सल’ को पहचानकर अलग करना होगा-PM

 

➡️दिल्ली, दिल्ली में 16 वर्षीय नीरज की हत्या, चाकू से हमला करने के बाद मारी गई गोली, दोस्त साहिल भी गोली लगने से हुआ घायल, मामूली कहासुनी के बाद हत्या कर दी गई, वारदात के बाद आरोपी परिवार समेत फरार, हिस्ट्रीशीटर अमान,उसके साथियों पर आरोप, दिल्ली के आदर्श नगर में हत्या की वारदात

 

➡️बंगाल, बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर की मौत, पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी ने आत्महत्या की, फंदे से लटकता मिला पूर्व डिप्टी स्पीकर का शव, पूर्व डिप्टी स्पीकर के घर से सुसाइड नोट मिला

 

➡️सहारनपुर, शराब ठेके के सेल्समैन का शव मिला, सैदपुर मोड़ के पास सड़क किनारे मिला शव, मृतक की पहचान लोकेश के रूप में हुई, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, परिजनों ने सिडकी मार्ग पर लगाया जाम, पुलिस ने समझाकर जाम खुलवाया, चचेरे भाई अंकित की तहरीर पर केस दर्ज

 

➡️कौशाम्बी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का कौशाम्बी दौरा, आज जनपद भ्रमण पर आएंगे केशव प्रसाद मौर्य, दोपहर 12:10 बजे शीतला अतिथि गृह, सयारा पहुंचेंगे, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद, विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे, दोपहर 12:50 पर लखनऊ के लिए होंगे रवाना

 

➡️रायबरेली, भीषण सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत, तेज रफ्तार 2 बाइकों की आमने सामने टक्कर, बाइक सवार दो युवकों की मौत, दो घायल, ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के पास की घटना

 

➡️आजमगढ़, जिला महिला अस्पताल में भ्रष्टाचार का आरोप, जन्म प्रमाण पत्र के नाम पर वसूली का आरोप, 500 से 1,000 तक वसूली का आरोप, वीडियो में पैसे लेने की बात का दावा, वीडियो वायरल होने से स्वास्थ्य विभाग पर सवाल

 

➡️रायबरेली, स्कूल में छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला, छात्रा के साथ शिक्षक बिंदा प्रसाद ने किया दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, सरेनी थाना क्षेत्र का मामला

 

➡️झांसी, 1 करोड़ से अधिक के ऑनलाइन सट्टे का खुलासा, पुलिस ने गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया, कब्जे से तमंचा, 2 कारतूस और 4 मोबाइल बरामद, फोन में 1 करोड़ से ज्यादा के सट्टे के ट्रांजेक्शन मिले, पुलिस ने आरोपी समेत अन्य वांछितों की तलाश शुरू की

 

➡️झांसी, पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, हत्या के प्रयास के मामले में 4 वांछित गिरफ्तार, जवाबी कार्रवाई में चारों के पैर में लगी गोली, कब्जे से चार तमंचे, 6 खोखे, 3 कारतूस बरामद, भोजला मंडी के पीछे लकारा पुलिया के पास हुई कार्रवाई

 

➡️इटावा, इटावा में युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौट रहा था युवक, नामजद आरोपियों ने राहुल को मारी गोली, गोली लगने से युवक की मौके पर मौत, परिजनों ने परिवार पर लगाया हत्या का आरोप, पुराने मामूली विवाद को लेकर हत्या का आरोप, कोतवाली जसवंतनगर क्षेत्र का मामला

 

➡️वाराणसी, मैगी खाने को लेकर दो रेस्टोरेंट में बवाल, नाराज मनबढ़ों ने रेस्टोरेंट में की तोड़फोड़, रेस्टोरेंट संचालक की गाड़ी में लगाई आग, पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद, कैंट थाना क्षेत्र के भोजूवीर का मामला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *