सुनील गुप्ता फतेहपुर यूपी
*आदर्श व्यापार मंडल गर्ग गुट ने फतेहपुर नगर को चार भागों में बांटा, पूर्वी नगर अध्यक्ष बने अशोक यादव*
फतेहपुर। आदर्श व्यापार मंडल संपूर्ण भारत गर्ग गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गर्ग के नेतृत्व में बुधवार को फतेहपुर में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में फतेहपुर नगर को चार भागों में विभाजित करते हुए पूर्वी नगर अध्यक्ष के रूप में अशोक यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही आरओ संगठन की जिला कमेटी का गठन करते हुए आसिफ को जिला अध्यक्ष बनाया गया।
बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गर्ग, स्क्रैप के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद शमीम, जिला अध्यक्ष अभिनव यादव, जिला महामंत्री अमित शरण बॉबी पत्रकार, जिला उपाध्यक्ष अभय गुप्ता तथा जिला महिला अध्यक्ष शालिनी गुप्ता सहित संगठन के पदाधिकारी एवं सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे। इस दौरान पूर्वी नगर की 9 सदस्यीय टीम का शपथ ग्रहण कराया गया।

आरओ संगठन की 12 सदस्यीय टीम में हेमंत को उपाध्यक्ष, वीर सिंह को महामंत्री, मोहम्मद को मीडिया प्रभारी, सचिन इरशाद को सचिव, अतुल त्रिवेदी को सचिव तथा अजीम भाई को सचिव की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा पूर्वी नगर टीम में हरमंगल सिंह को उपाध्यक्ष, समरजीत को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजेंद्र अग्रवाल को मंत्री तथा अमित जोशी, वीरेंद्र गुप्ता, अभिषेक श्रीवास्तव, विकास श्रीवास्तव और धीरज शुक्ला को भी पद की शपथ दिलाई गई।

महिला टीम में अर्चना श्रीवास्तव को महामंत्री और रंगोली शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी अतीत के रूप में मौजूद थी
राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने बताया कि 20 सितंबर, रविवार को बिंदकी के आशीर्वाद मैरिज लॉन में व्यापारी सम्मेलन एवं वार्षिक अधिवेशन आयोजित किया जाएगा। इसमें जनपद के जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ व्यापारियों का सम्मान होगा और प्रदेशभर से व्यापारी शामिल होंगे।
