Etawah News: इटावा पुलिस की बड़ी कामयाबी, 20 लाख रुपये कीमत के 100 गुम मोबाइल बरामद
CEIR पोर्टल की मदद से सर्विलांस/एसओजी टीम ने खोजे मोबाइल, एसएसपी ने वास्तविक स्वामियों को किए सुपुर्द
रिपोर्ट एम एस वर्मा मनोज कुमार TTN 24 NEWS
इटावा। गुम और खोए मोबाइल फोन की तलाश में इटावा पुलिस की सर्विलांस/एसओजी टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने तकनीकी निगरानी, इलेक्ट्रॉनिक एवं मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर विभिन्न कंपनियों के 100 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस के मुताबिक, गुम हुए मोबाइल फोन की शिकायतें CEIR पोर्टल, UPCOP ऐप तथा प्रार्थना पत्रों के माध्यम से प्राप्त हुई थीं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर सर्विलांस/एसओजी टीम ने इन मोबाइल नंबरों और आईएमईआई नंबरों की तकनीकी निगरानी शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से गुम हुए 100 मोबाइल फोन को ट्रेस कर बरामद कर लिया।

*एसएसपी ने मालिकों को लौटाए मोबाइल*
बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बरामद किए गए मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए। लंबे समय बाद अपना खोया मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। मोबाइल धारकों ने इटावा पुलिस, एसएसपी तथा एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी का आभार जताया।
*सबसे ज्यादा वीवो के मोबाइल बरामद*
पुलिस द्वारा बरामद किए गए 100 मोबाइल फोन में—
वीवो — 27
ओप्पो — 16
रियलमी — 16
सैमसंग — 14
रेडमी — 7
मोटोरोला — 6
इनफिनिक्स — 3
पोको — 3
वनप्लस — 3
आईक्यू — 2
लावा — 2
टैक्नो — 1
मोबाइल फोन शामिल हैं।
*CEIR पोर्टल बना पुलिस के लिए मददगार*
पुलिस के अनुसार, गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की तलाश में CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसके माध्यम से मोबाइल के आईएमईआई नंबर को ट्रैक कर उसके उपयोग से संबंधित जानकारी हासिल करने में पुलिस को मदद मिलती है।

इस पूरी कार्रवाई में सर्विलांस प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार सिंह, एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक बेचन कुमार सिंह समेत सर्विलांस/एसओजी टीम के पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई से लोगों में खोए मोबाइल वापस मिलने की उम्मीद बढ़ी है।
