स्थान दुर्ग
रिपोर्टर हनु नायक
भ्रष्ट अधिकारियों और तस्करों के षड्यंत्र के तहत पत्रकार हनु नायक पर की गई फर्जी कार्रवाई एवं जानलेवा हमलों की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच की मांग।
दुर्ग / छग:
नेशनल टीवी चैनल के स्टेट कोऑर्डिनेटर और युवा पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष हनु नायक द्वारा लगातार समाज हित में किए जा रहे कार्यों, बच्चों से भिक्षावृत्ति कराने वाले गिरोहों के पर्दाफाश और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने के कारण उन्हें स्थानीय पुलिस एवं कुछ भ्रष्ट अधिकारियों द्वारा सोची-समझी साजिश के तहत प्रताड़ित किया जा रहा है।
प्रमुख बिंदु एवं घटनाक्रम:
भिक्षावृत्ति और चाइल्ड हेल्पलाइन की संलिप्तता: हनु नायक द्वारा लगातार डायल 112 की मदद से बच्चों से भीख मंगवाने वाले गिरोहों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही थी। सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत बिना मुसाफिर दर्ज कराए राजस्थान से आई एक महिला द्वारा 10 बच्चों से भीख मंगवाई जा रही थी, जिसे चाइल्ड हेल्पलाइन अधिकारियों का संरक्षण प्राप्त था। जब हनु नायक ने इसका विरोध किया, तो उस महिला ने लोहे की रॉड लहराते हुए उन पर हमला कर दिया।

भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने पर षड्यंत्र: पत्रकार हनु नायक ने स्थानीय पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में PDS (सार्वजनिक वितरण प्रणाली) के चावल की चोरी रुकवाई थी तथा स्थानीय महापौर से मिलकर अवैध कबाड़ के कारोबार को बंद करवाया था। इन जनहित के कार्यों से बौखलाए स्थानीय थाना प्रभारी और भ्रष्ट तत्वों ने मिलकर उन पर झूठा मामला दर्ज कर मारपीट की और उन्हें केंद्रीय जेल भेज दिया।
जेल में भ्रष्टाचार का दबाव: प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय जेल के भीतर भी भ्रष्टाचार को छिपाने और उसमें सहयोग करने के लिए उन पर दबाव बनाया गया तथा “श्रीनिवास का साथ दो, दो पैसा लो” जैसी बातें कहकर समझौते का दबाव डाला गया।

हमारी मांगें:
पत्रकार हनु नायक पर दर्ज किए गए सभी झूठे एवं मनगढ़ंत मामलों को तत्काल प्रभाव से खारिज किया जाए।
इस पूरे षड्यंत्र में शामिल लापरवाह एवं भ्रष्ट पुलिस अधिकारियों व चाइल्ड हेल्पलाइन के संलिप्त अधिकारियों की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच करवाकर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए।
बच्चों से भिक्षावृत्ति करवाने वाले गिरोहों और अवैध गतिविधियों को संरक्षण देने वालों का पर्दाफाश किया जाए।
