स्कूल से 400 मीटर दूर शिक्षामित्रों से चेन लूट कर तीन बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

स्कूल से 400 मीटर दूर शिक्षामित्रों से चेन लूट कर तीन बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम,

 

ब्यूरो रिपोर्ट चन्दगीराम मिश्रा

 

हरदोई यूपी

9415707425

 

हरदोई। बेनीगंज कोतवाली में अपराध का बोलबाला 9 सितंबर को दिनदहाड़े बाइक सवार तीन बदमाशों ने दो महिला शिक्षामित्रों को निशाना बनाकर उनके गले से सोने की चैन लूट ली। वारदात प्राथमिक विद्यालय लालपुर से महज करीब 400 मीटर दूर लालपुर मजरा नगवां मोड़ के पास हुई। विद्यालय से थोड़ी दूरी पर इस घटना ने न सिर्फ शिक्षामित्रों में दहशत पैदा कर दी, बल्कि स्कूलों के आसपास पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

कोथावां निवासी कीर्ति देवी बाजपेई और पूनम तिवारी लालपुर के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र हैं। बुधवार को विद्यालय में शिक्षण कार्य समाप्त होने के बाद दोनों पैदल घर लौट रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनका पीछा किया। आरोप है कि मोड़ के पास बदमाशों ने अचानक झपट्टा मारकर दोनों के गले से सोने की चैन छीन ली और बाइक से फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई वारदात से दोनों शिक्षामित्र सहम गईं।

सूचना मिलते ही सीओ हरियावां और बेनीगंज कोतवाली प्रभारी अतुल कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ पीड़ित शिक्षामित्रों से बदमाशों के हुलिए और वारदात के संबंध में जानकारी ली।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। बदमाश किस रास्ते से आए और वारदात के बाद किस दिशा में भागे, इसकी भी पड़ताल की जा रही है। अब बड़ा सवाल यह है कि स्कूल के आसपास और आने-जाने वाले मार्गों पर पुलिस की नियमित निगरानी कितनी प्रभावी है? यदि छुट्टी के समय भी शिक्षिकाओं और शिक्षामित्रों को बदमाश खुलेआम निशाना बना रहे हैं तो सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा कौन करेगा?

शिक्षकों और शिक्षामित्रों ने पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी, लूटी गई चैन की बरामदगी और विद्यालय क्षेत्र में विशेष गश्त बढ़ाने की मांग की है। अब देखना होगा कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर बदमाशों तक कितनी जल्दी पहुंच पाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *