शिष्य को अपनाना ही गुरुदेव की सबसे बड़ी कृपा: आचार्य श्री पुरुषोत्तम दास त्यागी जी महाराज

शिष्य को अपनाना ही गुरुदेव की सबसे बड़ी कृपा: आचार्य श्री पुरुषोत्तम दास त्यागी जी महाराज

 

🙏🙏🌹🌹🙏🙏🌹🌹

“सादर जय सियाराम”

“वस्तु अमोल दी मेरे सतगुरु , कृपा कर अपनायो”

गुरुदेव की सबसे बड़ी कृपा , विशेष कृपा में से एक कृपा यह भी है कि गुरुदेव ने हमें अपना लिया , गुरुदेव ने हमें स्वीकार कर लिया ,

यह वस्तु क्या है ? यह तो वही अमोलक वस्तु है जो बाजार में नहीं मिलती ।

यह वस्तु है- श्रीसीताराम नाम

गुरुदेव ने हमें हीरे-मोती नहीं दिये , उन्होंने हमें वह दिया जो हीरों से भी अमोलक है- वह नाम रुपी धन ।

1-अमोलक क्यों है ?

क्योंकि धन खर्च करने से घटता है , पर नाम रुपी धन जपने से बढ़ता है ।

धन चोर चुरा सकता है , पर नाम को कोई नहीं चुरा सकता

धन मृत्यु पर यहीं रह जाता है , पर नाम रुपी धन मृत्यु के बाद भी साथ जाता है ।

2-कृपा कर अपनायो :

हममें कोई योग्यता नहीं थी , न भक्ति थी , न ज्ञान था ।

हम तो संसार की ठोकरें खा रहे थे पर सतगुरु न कृपा की और अपना लिया ।

शिष्य को अपना बनाना ही गुरुदेव सबसे बड़ी कृपा है ।

शिष्य को अपनाना ही गुरुदेव की सबसे बड़ी कृपा है ।

गुरुदेव ने शिष्य से कहा-“तू मेरा है”

जिसे सद्गुरु अपना ले , उसकै फिर कोई भाव भी बांका नहीं कर सकता ,

3-इस वस्तु को संभाल कर रखना है:

गुरुदेव ने वस्तु दे दी है , अब इसे संभालना हमारा काम है ।

1-इसे वाणी में रखो- हर श्वास में सीताराम ।

2-इसे कर्म में रखो- ताकि हमारे कर्म से हमारे गुरुदेव की महिमा बढ़े ।

3-इसे भीतर की ओर मोड़ों-जागरुकता के साथ ।

हम सभी आचार्य श्री के शिष्य हैं , जिसके पास यह अमोलक वस्तु है , वे दुनिया के सबसे धनवान हैं ।

गुरुदेव का आशिर्वाद , गुरुदेव की कृपा ही शिष्य का सबसे बड़ा सौभाग्य है ।

गुरुदेव के मार्गदर्शन पर चलने वाला शिष्य कभु अपने जीवन में भटकता नहीं ।

संसार के लोग जो वस्तु देते हैं तो उसका मोल लगाते हैं ।

पर सदगुरु ने जो वस्तु दी है , वह अमोलक है- जिसका कोई मोल नहीं ।

जिसे सतगुरु अपना ले , उसे फिर भटकना नहीं पड़ता ,

क्योंकि सदगुरुदेव ही शिष्य को सदमार्ग दिखाते हैं ।

क्योंकि सदगुरुदेव ही शिष्य को सही मार्ग दिखाते हैं ।

धन्य हुआ हमारा जीवन जो ऐसा सतगुरु हमने पाया ।

आपका मार्गदर्शक ,

[आचार्य श्री पुरुषोत्तम दास त्यागी जी महाराज]

🙏🙏🌹🌹🙏🙏🌹🌹

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *