मूसलाधार बारिश से मल्लावां जलमग्न कई दुकानों में घुसा पानी लाखों का हुआ नुकसान

मूसलाधार बारिश से मल्लावां जलमग्न कई दुकानों में घुसा पानी लाखों का हुआ नुकसान।

 

 

ब्यूरो रिपोर्ट चन्दगीराम मिश्रा

हरदोई यूपी

मल्लावां हरदोई मूसलाधार बारिश होने से पालिका परिषद के सभी सरकारी संस्थान हुए जलमग्न गलियों में भरा पानी निकास को लेकर हो रही चर्चाएं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 21अगस्त 2026 को दिन में 1 घंटे से अधिक मूसलाधार पानी गिरने से पूरा नगर जलमग्न हो गया जल बहाव नाली नाले उफान मार कर गलियों में पानी भर गया जिससे मोहल्ला बाजीगंज छोटा चौराहा पर कई दुकानों में तेज बहाव से पानी भर गया जिससे दुकानदारों का काफी नुकसान हुआ पानी इतनी तेजी से बहाव से आया कि दुकानदार समझ नहीं पाया ।

वहीं ताज्जुब की बात यह रही कि गंगा एक्सप्रेसवे मल्लावां से 1 किलोमीटर दक्षिण दिशा से पानी बहाव लेकर मल्लावां नगर को क्रॉस करके गोवर्धनपुर छोटा पजउआ तालाब को रास्ता बना लिया जो चर्चा का विषय बना रहा है प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह पानी 100 साल से अधिक पहले से पजउआ तालाब से होकर दक्षिण दिशा शियुन तालाब को जाता था आज की मूसलाधार बारिश होने से वापस उल्टा पानी शियुन तालाब से पजउआ तालाब को जाने लगा जो दिलचस्प देखने का दृश्य बना रहा सरकारी संस्थानों में नगर पालिका परिषद डाक बंगला सीएचसी पशु चिकित्सालय कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय मोहल्ला कटरा गंगारामपुर मिर्जापुर नसरत नगर काजी टोला श्यामपुर रामलीला मैदान धर्मशाला के पास गली बड़ा चौराहा मल्लावां आदि मोहल्लो में जल भराव होने से नन्हे मुन्ने बच्चे एवं महिलाओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा वही जगह-जगह चर्चाओं का विषय बना रहा कि नगर पालिका परिषद मल्लावा में नाला सफाई न होने से जल भराव की स्थिति उत्पन्न हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *