कौशाम्बी
*दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक युवक की मौत, दो घायल*
*कानेमई गांव के पास जेपी होटल के नजदीक हुआ हादसा*
*अजुहा ।* सैनी कोतवाली क्षेत्र के कानेमई गांव के पास शनिवार सुबह करीब 10 बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया।
जानकारी के मुताबिक, सैनी कोतवाली क्षेत्र के कोरियो गांव निवासी मूलचंद्र रैदास (38) पुत्र स्व. दुजयी अपनी बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल से कोरियो से अझुवा की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान दूसरी बाइक स्प्लेंडर प्लस पर सवार ज्ञान प्रकाश प्रजापति (25) पुत्र श्याम और भीम (28) पुत्र सदलू, निवासी फतेहपुर जनपद के सुल्तानपुर घोष क्षेत्र के आशीषपुर , बाइक से अझुवा से टांडा की तरफ जा रहे थे। बताया जा रहा है कि कानेमई गांव के पास जेपी होटल के नजदीक सड़क घुमावदार होने के कारण दोनों बाइक सवार एक-दूसरे को देख नहीं पाए। इसके चलते दोनों मोटरसाइकिलों में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में मूलचंद्र रैदास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ज्ञान प्रकाश और भीम घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। वहीं, दोनों घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी इस्माइलपुर कड़ा उपचार के लिए भेजा गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना के बाद यातायात सुचारु रूप से चलता रहा है।
TTN News 24 कौशाम्बी
पत्रकार सत्येंद्र कुमार मिश्रा
