बहराइच से शिव कुमार वर्मा की रिपोर्ट
जिला पूर्ति अधिकारी ने झाला का कोटा किया निलंबित
बहराइच। जनपद के विकास खंड मिहिपुरवा के ग्राम पंचायत झाला के कोटेदार रघुवर पर कार्ड धारकों को खाद्यान्न न देने का आरोप लगा। जिला पूर्ति अधिकारी नरेंद्र तिवारी के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षक कौशलेन्द्र प्रताप सिंह ने गांव पहुंचकर जांच की। ग्रामीणों का बयान दर्ज किया। शिकायत सही मिलने डीएसओ ने कोटा निलंबित कर दिया है। साथ ही कोटा पड़ोस के कोटेदार के यहां अटैच कर दिया।
