Etawah News: चौ. सुघर सिंह इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस, हाउस वाइज खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

Etawah News: चौ. सुघर सिंह इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस, हाउस वाइज खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

 

रिपोर्ट एम एस वर्मा मनोज कुमार TTN 24 NEWS

जसवंतनगर, इटावा। चौ. सुघर सिंह इंटर कॉलेज, जसवंतनगर, इटावा में बाल दिवस बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए हाउस वाइज विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के दौरान सैक रेस, लेमन रेस, कैंडल रेस, स्लो साइकिल रेस, बैडमिंटन, शतरंज, कैरम सहित अनेक रोचक एवं मनोरंजक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। सभी हाउस के विद्यार्थियों ने पूरे जोश, उत्साह एवं खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।

इस अवसर पर संस्थान के प्रबंध निदेशक अनुज मोंटी यादव ने विद्यार्थियों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास ही शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य है। पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को हर क्षेत्र में उत्साहपूर्वक भाग लेने और अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, आपसी सहयोग, नेतृत्व क्षमता एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को विकसित करना था।

प्रतियोगिताओं के अंत में विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता विद्यार्थियों को शील्ड एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों में खुशी और उत्साह का माहौल रहा।

इस अवसर पर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह, पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य फ्रांसिस, गौरव भदौरिया, मनीष चौधरी सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

बाल दिवस का यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए उत्साह, उमंग और अविस्मरणीय यादों से भरपूर रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *