रोड किनारे उल्टा पड़ा मिला अजगर का बच्चा ग्रामीणजन मौजूद

रोड किनारे उल्टा पड़ा मिला अजगर का बच्चा ग्रामीणजन मौजूद।

 

ब्यूरो रिपोर्ट चन्दगीराम मिश्रा

हरदोई यूपी 9415707425

 

मल्लावां राघवपुर चौकी क्षेत्र के कुतुवापुर मार्ग पर मढ़िया गांव के पहले बरगद के पेड़ के पास अजगर का बच्चा मृत अवस्था में उल्टा पड़ा मिला। राहगीरों की नजर पड़ते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

सोमवार सुबह मार्ग से गुजर रहे राहगीरों ने सड़क किनारे उल्टा पड़े अजगर के बच्चे को देखा। कुछ ही देर में इसकी जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो ग्रामीण भी मौके पर पहुंचने लगे। कई राहगीर अपने वाहन रोककर अजगर के बच्चे को देखने लगे। इसके चलते कुछ समय तक मौके पर लोगों की भीड़ लगी रही।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, अजगर का बच्चा मृत अवस्था में उल्टा पड़ा था। वह काफी छोटा था, जिसके चलते लोगों में उसे लेकर कौतूहल बना रहा। हालांकि उसकी मौत किस वजह से हुई, इसकी जानकारी नहीं हो सकी।

घटना के बाद कुतुवापुर मार्ग से गुजरने वाले लोगों के बीच अजगर का बच्चा मृत मिलने की चर्चा होती रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *