महिला आरक्षी ने गांव में पहुंचकर महिलाओं-बालिकाओं को किया जागरूक

*महिला आरक्षी ने गांव में पहुंचकर महिलाओं-बालिकाओं को किया जागरूक*

ब्यूरो रिपोर्ट TTN 24 NEWS

*मल्लावां (हरदोई)।* कोतवाली क्षेत्र में मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना मल्लावां की महिला आरक्षी रुक्मणी तिवारी ने ग्राम मटियामऊ में बीट भ्रमण कर महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और किसी भी परिस्थिति में घबराने के बजाय तत्काल सहायता लेने की अपील की। महिला आरक्षी ने महिलाओं और बालिकाओं को सरकार की ओर से संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आपात स्थिति में पुलिस सहायता के लिए 112, महिला हेल्पलाइन 1090, महिला सहायता के लिए 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 तथा साइबर अपराध की शिकायत के लिए 1930 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित महिला कल्याण एवं सुरक्षा संबंधी योजनाओं की भी जानकारी दी। साथ ही साइबर अपराध से बचाव और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। महिला आरक्षी ने कहा कि किसी भी तरह की परेशानी होने पर महिलाएं और बालिकाएं बिना संकोच संबंधित हेल्पलाइन या पुलिस से सहायता ले सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *