लोकेशन भेरुंदा, जिला सीहोर
संवाद दाता प्रवीण यादव
—————
*आगामी त्योहारों के मद्देनजर थाना भेरुंदा में शांति समिति की बैठक आयोजित*
————–
*विवरण-*
पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना के मार्गदर्शन में आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए आज दिनांक 11.09.2026 को पुलिस थाना भेरुंदा में अति. पुलिस अधीक्षक डॉ प्रशांत चौबे जिला सीहोर की अध्यक्षता मेें शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य आगामी त्योहारों के दौरान क्षेत्र में शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में समन्वय स्थापित करना रहा।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे, एसडीओपी भेरुंदा श्री रोशन कुमार जैन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक जी.एस. दांगी सहित सीएमओ, विद्युत विभाग के जेई, नगर अध्यक्ष श्री मारुति शिशिर, पार्षदगण, शांति समिति के सदस्य एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।
बैठक में आगामी त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, धार्मिक आयोजनों एवं जुलूसों के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। संबंधित विभागों के अधिकारियों से आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के संबंध में समन्वय किया गया।

पुलिस अधिकारियों द्वारा उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं शांति समिति के सदस्यों से आपसी भाईचारा, सामाजिक सद्भाव एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई। साथ ही सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली अफवाहों एवं भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न देने तथा किसी भी आपत्तिजनक अथवा विवादित सामग्री की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए कहा गया।
बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु पुलिस एवं प्रशासन को पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया गया।
*भेरुंदा पुलिस की अपील:*
आगामी त्योहारों को आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सामाजिक सद्भाव के साथ मनाएं तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें।
