पुरुषोत्तम को जानना भक्ति का आरंभ हैं: आचार्य श्री पुरुषोत्तम दास त्यागी जी महाराज
🙏🙏🌹🌹🙏🙏🌹🌹
“सादर जय सियाराम”
“आज की सत्संग वार्ता पुरुषोत्तम तत्व का दर्शन”
पुरुषोत्तम कौन हैं ?
1-पुरुषोत्तम वही जो जंग के विश्राम हैं ।
संसार के लोग भाग रहे हैं दौड़ रहें हैं , सबको विश्राम चाहिए
धन में विश्राम नहीं , पद में विश्राम नहीं , भोग में विश्राम नहीं , सच्चा विश्राम कहां है ?
पुरुषोत्तम में ।
जैसे थका हुआ बालक मां के गोद में विश्राम पाता है , वैसे ही थका हुआ जीव पुरुषोत्तम के चरणों में विश्राम पाता है ।
वही जंग विश्राम हैं ।
2-पुरुषोत्तम वही जो मंगल के धाम हैं-
मंगल कहां हैं ?
जहां पुरुषोत्तम हैं , वही मंगल है ।
जिस हृदय में पुरुषोत्तम बसते हैं , वहु मंगल धाम बन जाता है ।
उनका नाम पुरुषोत्तम का नाम मंगल है , पुरुषोत्तम का धाम मंगल है ।
पुरुषोत्तम का काम मंगल है ।
3-पुरुषोत्तम पूरण काम हैं –
संसार में सबकी कामनाएं अधूरी है , एक पूरी होती है तो दूसरी उठ जाती है , पर पुरुषोत्तम को मिलते ही , पुरुषोत्तम को प्राप्त होते ही
सारी सिद्धियां , सारी कामनाएं पूर्ण हो जाती हैं ।
क्योंकि पुरुषोत्तम पूरण काम हैं ।
पुरुषोत्तम को पाने के बाद कुछ शेष नहीं रह जाता है ।
पुरुषोत्तम को जानों ,
पुरुषोत्तम को जानना क्या है ?
पुरुषोत्तम को जानना , अर्थात पुरुषोत्तम तत्व को जानना और पुरुषोत्तम तत्व से जानना ।
दो बातें हैं-
पहला-पुरुषोत्तम तत्व के स्वरुप को जानना , उनके नाम को , उनके धाम को , उनके लीला को , विश्राम स्वरुप को मंगलमय स्वरुप को , पूरण काम स्वरुप को जानना ।
दूसरा-पुरुषोत्तम तत्व से जानना-
अर्थात सब कुछ पुरुषोत्तम पुरुषोत्तम के द्वारा ही जानना
दुनिया को पुरुषोत्तम की दृष्टि से देखना ।
जब आंख पर पुरुषोत्तम तत्व का चश्मा लग जाते , तो जगत भी विश्राममय दिखता है ,
मंगलमय दिखता है ।
पुरुषोत्तम को जानना ज्ञान है
पुरुषोत्तम तत्व से जानना विज्ञान है , पुरुषोत्तम को जानना भक्ति का आरंभ हैं ,
और पुरुषोत्तम तत्व से जानना भक्ति की पूर्णता है ।
राजा किसके पाहुने और जोगी किसके मीत , राजा और जोगी स्वतंत्र होते हैं ।
वह स्वतंत्रा भी तभी सार्थक है , जब वह। पुरुषोत्तम को जानने में लगे ।
पुरुषोत्तम को जानने का फल क्या है ?
पुरुषोत्तम को जानों , पुरुषोत्तम को मानों और पुरुषोत्तम का हो जावों ।
पुरुषोत्तम को जानना ही मानने तक ले जाता है और मानना ही जाने तक ले जाता है ।
हमारा परिवार-पुरुषोत्तम
[आचार्य श्री पुरुषोत्तम दास त्यागी जी महाराज]
🙏🙏🌹🌹🙏🙏🌹🌹
