एक शब्द , एक मौन , एक डांट बिना बोले ही सब कुछ सिखा देती है:आचार्य श्री पुरुषोत्तम दास त्यागी जी महाराज

 

एक शब्द , एक मौन , एक डांट बिना बोले ही सब कुछ सिखा देती है:आचार्य श्री पुरुषोत्तम दास त्यागी जी महाराज

🙏🙏🌹🌹🙏🙏🌹🌹

“सादर जय सियाराम”

“आचार्य चरण की प्रत्येक लीला शिष्य को सही मार्गदर्शन , सही सीख देने के लिए ही होती है ।”

गुरुदेव की प्रत्येक लीला शिष्य को सही मार्गदर्शन , सही सीख देने के लिए ही होती है ।

आचार्य चरण की 3-लीलाएं-

1-परीक्षा वाली लीला:

कभी कठिन समय दे देते हैं ।

ताकि हमारा धैर्य , श्रद्धा और समर्पण परखा जाए ।

सोना आग में तपाकर ही कुंदन बनता है ।

2-शिक्षा वाली लीला:

कभी छोटी-छोटी घटना क्या देते हैं ।

एक शब्द , एक मौन , एक डांट…

उसी में पूरा जीवन का सार छुपा देते हैं ।

बिना बोले ही सब कुछ सिखा देते हैं ।

3-कृपा वाली लीला:

कभी बिना मांगे सब कुछ दे देते हैं , मार्ग खुद बना देते हैं ।

गिरते हैं तो हाथ पकड़कर उठा लेते हैं ।

ताकि हमारा भरोसा और गहरा हो जाएं ।

गुरुदेव की प्रत्येक क्रिया कृपा है ।

चाहे वो हंसे या डांटे ,

चाहे पास रखे या दूर करें ।

बच्चा जब गिरता है तो मां पहले गिरने देती है , फिर गोद में उठाती है ।

ताकि बच्चा चलना सीख जाएं ।

वैसे ही आचार्य चरण करते हैं ।

आचार्य दंड नहीं देते अपितु दिशा देते हैं ।

इसलिए गुरुदेव ,

आप जो भी करों… हम समझें या न समझें 🌸

हमारा भला उसी में है ।🌺

कभी गुरुदेव कुछ बोलते नहीं ।

बस मौन रहते हैं ।

उसी 2 मिनट में 20 साल का ज्ञान दे देते हैं ।

बिना किताब , बिना क्लास.. सिर्फ लीला से सब सिखा देते हैं ।

इसलिए सभी भक्तगण , एवं शिष्यगण एक बात विशेष ध्यान रखना की हमारे जीवन में जो कुछ भी घटित हो रहा है ।

वह गुरु और गोविंद की इच्छा से हो रहा है ।

ये गुरु और गोविंद की लीला है ।

इस लीला में भी हमारा परम मंगल छिपा हुआ है ।

इस भाव से जी लोगे तो जीवन में न शिकायत रहेगी , न निराशा ।

सिर्फ सीताराम और समर्पण रहेगा ।

अंत में प्रार्थना:

गुरुदेव , हम नादान हैं ।

आप जो भी करेंगे , हमारे भले के लिए ही करेंगे ।

हमें अपने गुरुदेव पर पूर्ण विश्वास है ।

बस अपने चरणों से कभी दूर मत करना ।

सादर जय सियाराम ,

[आचार्य श्री पुरुषोत्तम दास त्यागी जी महाराज]

🙏🙏🌹🌹🙏🙏🌹🌹

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *