सुप्रसिद्ध शिव मंदिर बाबा सुनासीर नाथ धाम पर श्रावण मास मेला का चल रहा आयोजन

सुप्रसिद्ध शिव मंदिर बाबा सुनासीर नाथ धाम पर श्रावण मास मेला का चल रहा आयोजन।

 

ब्यूरो रिपोर्ट चन्दगीराम मिश्रा

हरदोई यूपी

 

 

मल्लावा,सुनासीर नाथ भारत के उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के मल्लावाँ में सुनासी ग्राम सभा में स्थित एक प्रसिद्ध शिव मंदिर है, जिसकी स्थापना, मान्यता है कि, देवराज इन्द्र ने की थी। यह भी दंतकथा है कि एक बार आताताई औरंगज़ेब मंदिरों को ध्वस्त करते हुए बाबा सुनासीर नाथ धाम पर पहुँचा तथा उसने यहाँ पर स्थापित शिवलिंग को नष्ट करने का आदेश दिया, औरंगजेब की सेना द्वारा शिवलिंग को बहुत नीचे तक खुदाई की गई परंतु जब शिवलिंग की कोई गहराई नहीं मिली तब आक्रोशित होकरऔरंगज़ेब ने आदेश दिया कि आरा से शिवलिंग को नष्ट कर दीजिए शिवलिंग पर आरा चलते ही दूध की धार निकली खून की धार आई सांप बिच्छू नाना प्रकार के जीव जंतु निकलने लगे बर्रैया एवं पीली ततैया निकलने लगी तथा औरंगज़ेब की सेना पर आक्रमण कर दिया घबराकर सेना समेत औरंगजेब को वापस भागना पड़ा । आज भी शिवलिंग लाल व कटी हुई है, तब से लेकर अभी तक शिवलिंग का घाव धीरे धीरे भर रहा है,अभी भी एक सेमी बचा है। यहाँ वैसे तो हर समय भारी भीड़ होती है, पर श्रावण मास में इसका शोभा देखने योग्य होती है। वर्तमान में मंदिर समिति के अध्यक्ष अभय शंकर शुक्ला हैं। मंदिर के मुख्य वरिष्ठ आचार्य पंडित राम गोविंद शास्त्री एवं मंगल प्रसाद मिश्रा हैं, तथा प्रातः आरती दायित्व आचार्य पंडित हरिओम मिश्रा एवं संध्या आरती पंडित राकेश तिवारी के द्वारा सम्पन्न होती हैं जिसमे बाबा का दूध ,दही से पूजन होता और भस्म आरती ,फूलो से भव्य सुन्दर अलौकिक बाबा का श्रंगार झांकी सजाई जाती है । बाबा के दरबार में मन्नत की श्रद्धा से पूर्ति होती है लगभग एक दर्जन से अधिक जनपदों के श्रद्धालु बाबा सुनासीर नाथ धाम आकर जलाभिषेक करते हैं। और अपने परिवार की मंगल कामना की मन्नत मांगते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *