विधायक कुंवर सिंह निषाद के अहंकार और धमकी के खिलाफ सिकोसा में BJYM का उग्र प्रदर्शन, फूंका पुतला।
ब्यूरो चीफ TTN 24 NEWS
बालोद ग्राम सिकोसा कांग्रेस विधायक कुंवर सिंह निषाद द्वारा एक युवा कार्यकर्ता को फोन पर दी गई धमकी का मामला अब और तूल पकड़ता जा रहा है। भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) बालोद जिला अध्यक्ष गुलशन साहू के आह्वान पर जिलाव्यापी विरोध प्रदर्शन के तहत आज सिकोसा मंडल द्वारा ग्राम सिकोसा में विधायक कुंवर सिंह निषाद का पुतला दहन कर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया गया।
बालोद एवं दल्लीराजहरा में हुए प्रदर्शन के बाद अब सिकोसा मंडल के युवाओं ने भी सिकोसा की सड़कों पर उतरकर विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतला जलाकर अपनी नाराजगी जताई।
युवाओं की आवाज दबाने वालों को ईंट से ईंट बजाकर जवाब दिया जाएगा: BJYM
सिकोसा मंडल के BJYM पदाधिकारियों ने संयुक्त बयान में कहा:
“सत्ता के नशे में चूर कांग्रेस विधायक युवाओं को फोन पर धमकियां देकर उनकी आवाज दबाने की गलतफहमी में न रहें। BJYM का एक-एक कार्यकर्ता अपने साथी के सम्मान के लिए किसी भी हद तक संघर्ष करने को तैयार है। अगर विधायक ने अपने इस व्यवहार के लिए युवाओं से सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी और अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं किया, तो यह आंदोलन और भी उग्र रूप धारण करेगा।”
इस प्रदर्शन के दौरान सिकोसा मंडल के अश्वनी कटहरे जनपद सदस्य
महेश देवांगन कोषाध्यक्ष
पारख साहू,अशोक यादव, मोजू राम, सावंत राम साहू,खिलावन चंद्राकर,मोहित साहू,दिनेश कुमार,

दुकेश्वर देशमुख किसान मोर्चा मंत्री, शैलेन्द्र साहू जिला कार्यकारणी , वरुण साहू BLO2, धर्मराज यादव, एमन चंद्राकर,महेश महिलवार मंडल अध्यक्ष SC मोर्चा,उमेश साहू ,आशीष दिल्लीवार युवा मोर्चा अध्यक्ष मण्डल सिकोसा.
तामेश्वर चंद्राकर बिट्टू उपाध्यक्ष ,
डामन चौरे महामंत्री ,
पोषण सोनवर्षा महामंत्री ,
गणेश्वर भारती जिला कार्यकारणी,
दुष्यंत चंद्राकर BJYM एवं भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में स्थानीय युवा उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में विधायक की तानाशाही के खिलाफ हुंकार भरी और विरोध दर्ज कराया।
