स्थान गुंडरदेही
हनु नायक
गुंडरदेही (बालोद): गृह मंत्री के प्रभार गृह जिले में एक ज्वेलर्स द्वारा करीब साढ़े 8 तोला सोना हड़पने का मामला सामने आया है, जिसमें पीड़िताओं ने पुलिस प्रशासन पर आरोपी को संरक्षण देने का गंभीर आरोप लगाया है।
गृह मंत्री के गृह जिले में कानून पर सवाल: साढ़े 8 तोला सोना डकार गया सुनार, पुलिस पर आरोपी को बचाने का आरोप
पीड़िताओं का दावा: मूलधन और 30 हजार रुपये ब्याज देने के बाद भी नहीं लौटाया जा रहा गिरवी रखा सोना।
गंभीर आरोप: गुंडरदेही थाना प्रभारी पर मामले में टालमटोल करने और सुनार को बचाने का आरोप।
गुंडरदेही:
नगर के एक नामचीन ज्वेलर्स द्वारा गिरवी रखा गया करीब 8.5 तोला सोना वापस न करने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। न्याय के लिए भटक रहीं पीड़िता भागा बाई और लता बंजारे ने गुंडरदेही थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराकर अपने आभूषण वापस दिलाने की गुहार लगाई है।
पीड़िताओं के अनुसार, उन्होंने अपनी गाढ़ी कमाई का सोना आर्थिक तंगी के कारण स्थानीय सोनी (ज्वेलर्स) के पास गिरवी रखा था। अब तक वे लगभग 30 हजार रुपये ब्याज के रूप में चुका चुकी हैं और बाकी रकम की व्यवस्था करके भी दुकान के चक्कर काट रही हैं। इसके बावजूद ज्वेलर्स न तो सोना लौटा रहा है और न ही बिल दे रहा है, जिसे उसने अपने पास रख लिया है।
प्रशासनिक ढिलाई पर आक्रोश
यह मामला इसलिए भी बेहद गंभीर है क्योंकि बालोद जिला प्रदेश के गृह मंत्री का गृह जिला है। इसके बावजूद, पीड़िताओं का आरोप है कि गुंडरदेही थाना पुलिस निष्पक्ष जांच करने के बजाय आरोपी सुनार को बचाने में लगी हुई है और मामले में केवल सामान्य औपचारिकता निभा रही है।
पुलिस का बयान
मामले में थाना प्रभारी मनीष सेनडे का कहना है कि “शिकायत प्राप्त हुई है और जांच जारी है, पीड़िता को न्याय दिया जाएगा।” हालांकि, पीड़िताओं का कहना है कि अगर पुलिस ने जल्द कड़ा रुख नहीं अपनाया और उनका सोना वापस नहीं कराया, तो वे मामले की शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों व गृह मंत्री से करेंगी।
