गाजीपुर। सीआरएस फंड दिलाने के नाम पर गाजीपुर के एक शिक्षण संस्थान के सचिव से 10.50 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि वाराणसी और मुंबई के तीन लोगों ने फंड दिलाने का झांसा देकर पहले 4.30 लाख रुपये सिक्योरिटी के नाम पर लिए, फिर अलग-अलग किस्तों में 6.20 लाख रुपये और वसूल लिए।
पैसे वापस मांगने पर आरोपियों ने राजनीतिक पकड़ और अंडरवर्ल्ड से संबंध बताकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने एसपी गाजीपुर को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
