TTN 24न्यूज
ब्युरोचीफ, शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात
सूरत शहर डुमस इलाके स्थित “बापूजी की वाड़ी” मे चलरही शराब पार्टी पर पुलिस की छापेमारी, 8 महिलाओं समेत 22 लोग गिरफ्तार।
सूरत के डुमस इलाके में स्थित “बापूजी की वाड़ी” स्थित फार्महाउस में चल रही हाइप्रोफाइल शराब पार्टी पर पुलिस ने देर रात छापेमारी कर 8 महिलाओं और 14 युवकों समेत कुल 22 लोगों को गिरफ्तार किया है। जश्न बंगले में जन्मदिन की पार्टी के दौरान शराब का सेवन किया जा रहा था।

सूरत एसीपी श्वेता डेनियल ने बताया कि पुलिस को इस पार्टी के बारे में गुप्त सूचना मिली थी, इस आधार पर डुमस पुलिस ने फार्महाउस पर छापेमारी की। मौके पर निधि जरीवाला नामक युवती का जन्मदिन मनाया जा रहा था और उसके मित्रों ने पार्टी का आयोजन किया था।

एसीपी श्वेता डेनियल ने बताया कि पार्टी में शामिल लोग अलग अलग क्षेत्रों में काम करते है, इनमें कुछ कॉलेज छात्र भी है।जन्मदिन की पार्टी के दौरान विभिन्न खेल भी खेले जा रहे थे। छापे के दौरान बर्थडे गर्ल की तस्वीर वाला केक भी मिला है।
पुलिस कार्यवाही के दौरान पुलिस को एक बॉटल पैक ओर 4 वोडका की बोतल आधी अधूरी मिली है। सभी युवक युवतियों को गिरफ्तार कर सूरत की नई सिविल अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मौके से करीब 1 करोड़ 4 लाख का मुद्दमाल जप्त किया है जिसमें 9 चारपहिया वाहन, 5 पांच आधी बॉटल और 24 मोबाइल फोन जप्त किए है।
पुलिस ने प्रोहिबिशन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है इसके साथ शराब कहां से लाई गई थी, उसकी जांच की जा रही है।
सुरत शहर की बात करे तो शराब पार्टी, रेव पार्टी, ड्रग्सपार्टी जैसा फिलहाल पूंजीपतियों के संतानों खासकर ऐसी पार्टी आयोजित करने का एक ट्रेण्ड बनचुका है उनके खिलाफ पुलिस तंत्रकी औरसे सख्त कार्रवाई की जाए ऐसी सुरतकी जनता से मांगे उठरही है।
