खलारी थाना क्षेत्र के भुईयां टोली से एक साथ गायब हुए तीन बच्चे,परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल
रिपोर्ट- मुकेश कुमार-स्टेट हेड-बिहार/झारखंड
रांची(झारखंड)।राजधानी रांची के खलारी थाना क्षेत्र से तीन मासूम बच्चों के एक साथ लापता होने का मामला सामने आया है।रविवार शाम से तीनों बच्चों का कोई सुराग नहीं मिलने के कारण पूरे इलाके में दहशत और चिंता का माहौल है। घटना खलारी थाना क्षेत्र के सुभाष नगर टीएच कॉलोनी स्थित भुईयां टोली की है,जहां से तीनों बच्चे खेलते-खेलते अचानक गायब हो गए।सूचना मिलते ही खलारी थाना पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल ने बच्चों की तलाश शुरू कर दी है,लेकिन अभी तक उनका कोई पता नहीं चल सका है।
