मल्लावां हरदोई गंगा नदी में पढ़ते जब स्तर को देखते हुए विकासखंड मल्लावा के अंतर्गत कई गांव पानी से प्रभावित होने लगे हैं

गंगा नदी के उफान से कटरी के गांवों में जल स्तर बढ़ा कई गांव में घुसा पानी फसलें हुई चौपट।

 

 

ब्यूरो रिपोर्ट चन्दगीराम मिश्रा

हरदोई यूपी

9415707425

मल्लावां हरदोई गंगा नदी में पढ़ते जब स्तर को देखते हुए विकासखंड मल्लावा के अंतर्गत कई गांव पानी से प्रभावित होने लगे हैं।

जानकारी के अनुसार गंगा नदी में बढ़ते जल स्तर से देखते हुए जनपद में कई गांव बाढ़ से प्रभावित चल रहे थे वहीं विकासखंड मल्लावा के अंतर्गत अब गांव में पानी घुसने लगा है जिससे कई गांव जल प्रभावित होने की कगार पर पहुंच गए हैं वैसे तो गर्रा गभीरी से लेकर कटरी क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं लेकिन विकासखंड मल्लावा माधवगज की ग्राम पंचायतें मगरहा कुतवापुर शाहपुर पंवार के मजरा लोकैईया पुरवा से लेकर मल्लहन पुरवा तक गंगा के किनारे बसे मजरों में पानी प्रवेश कर चुका है । वहीं बिलग्राम तहसील प्रशासन के साथ क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशु ने बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया विधायक आशीष सिंह आशु ने उप जिलाधिकारी बिलग्राम से बाढ़ पीड़ित किसानों को हर संभव मदद करने का आदेश दिया उन्होंने कहा कि पशुओं को चारा पानी समय पर उपलब्ध करावे तथा बुजुर्ग माताओ बहनों एवं बच्चों को समय पर राशन एवं भोजन की व्यवस्था कराकर उन्हें सुरक्षित जगह पर रोकने का कार्य करें।

वहीं उप जिलाधिकारी बिलग्राम के नेतृत्व में बिलग्राम तहसील प्रशासन बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निरंतर निगाह बनाए हैं। मल्लावा विकासखंड का गांव लोकैइया पुरवा इस समय बाढ़ प्रभावित से पूरा घिर चुका है। क्योंकि यह गांव आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पुल से अटैच में आता है वही गंगा नदी से भी बहुत ही नियर पाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *