Etawah News: फाइनल में शानदार जीत के साथ चौ. सुघर सिंह इंटर कॉलेज बना जनपदीय विजेता
रिपोर्ट एम एस वर्मा मनोज कुमार TTN 24 NEWS
जसवंतनगर, इटावा। जनपदीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता 2026 में चौ. सुघर सिंह इंटर कॉलेज, जसवंतनगर की सीनियर बालक वर्ग की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जनपदीय विजेता का खिताब अपने नाम किया।
प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में चौ. सुघर सिंह इंटर कॉलेज की टीम ने जनता कॉलेज, बकेवर को 25-4 के बड़े अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में टीम ने हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज, जसवंतनगर को 25-16 के अंतर से हराकर शानदार जीत दर्ज की। पूरे टूर्नामेंट में विद्यालय की टीम ने बेहतरीन खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का प्रदर्शन किया।

इस शानदार उपलब्धि पर संस्था के प्रबंध निदेशक अनुज मोंटी यादव ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह, गौरव भदौरिया, मनीष चौधरी एवं स्पोर्ट्स शिक्षक धर्मेंद्र कुमार सहित समस्त स्टाफ ने विजेता टीम को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिवार ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
