Jiv Ekta Foundation एवं Gramodaya Seva Ashram के सहयोग से तुलागढ़ी में दो दिवसीय विशाल खेलकूद समारोह संपन्न

📰 Jiv Ekta Foundation एवं Gramodaya Seva Ashram के सहयोग से तुलागढ़ी में दो दिवसीय विशाल खेलकूद समारोह संपन्न

ब्यूरो चीफ TTN 24 NEWS

तुलागढ़ी, मथुरा। गाँव तुलागढ़ी में Gramodaya Seva Ashram एवं Jiv Ekta Foundation के सहयोग से आयोजित द्वितीय वर्ष विशाल खेलकूद समारोह में दो दिनों तक ग्रामीण क्षेत्र के बालक-बालिकाओं एवं युवाओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

प्रतियोगिताओं में 100 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर एवं 1600 मीटर दौड़, कबड्डी, लंबी कूद, ऊँची कूद तथा बच्चों की स्लो साइकिलिंग सहित विभिन्न खेल शामिल रहे। पहले दिन कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी (SDO) साहब मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, वहीं दूसरे दिन कार्यक्रम पूर्व मंत्री एवं उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व सदस्य श्याम सुंदर शर्मा जी की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। SDO PWD विभाग, अलीगढ़, सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

आयोजन में बालक एवं बालिकाओं को समान अवसर देने पर विशेष ध्यान दिया गया, जिससे ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को भी खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिला। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार, मेडल एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। उपलब्ध परिणामों के अनुसार 100 मीटर पुरुष वर्ग में करण प्रजापति, कृष्णा रावत एवं DJ करण, हाई जंप में अश्वनी, करण एवं दीपिका, 1600 मीटर पुरुष वर्ग में दीपक करौली, नितिन शर्मा एवं रमन कुमार तथा 800 मीटर पुरुष वर्ग में गौरव रूपा, ओमप्रकाश ठाकुर एवं मोहित दुग्गल ने क्रमशः स्थान प्राप्त किया। आयोजन को सफल बनाने में महेश पंडित, राहुल शर्मा, अमित शर्मा, नीरज सारस्वत, राजेश गुप्ता एवं समस्त ग्रामवासी तुलागढ़ी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं मीडिया प्रभारी अभय गुप्ता जी, पप्पू लवानिया जी एवं तेजवीर सिंह जी का भी विशेष सहयोग रहा। दोनों संस्थाओं ने ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने, बालिका सशक्तिकरण एवं समान अवसर को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस आयोजन को एक सार्थक पहल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *