मंझनपुर के सुभाषचंद्रबोस नगर में चोरों ने फिर बड़ी वारदात को अंजाम

मंझनपुर के सुभाषचंद्रबोस नगर में चोरों ने फिर बड़ी वारदात को अंजाम

 

TTN 24 संवाददाता कौशाम्बी

कौशाम्बी। मंझनपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 15 सुभाषचंद्रबोस नगर में चोरों ने फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने पूर्व में कौशाम्बी में तैनात रहे रिटायर्ड DFO प्रमोद कुमार सिन्हा के मकान को निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि प्रमोद कुमार सिन्हा रिटायरमेंट के बाद लखनऊ में रहते हैं। घर की देखरेख चौकीदार नत्थूलाल करता है।

वह किसी काम से बाहर गया था, वापस आया तो देखा मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *