बीरपुर को मिली बड़ी सौगात, पूर्व मंत्री नीरज कुमार का प्रयास लाया रंग मंत्री ने किया मानसरोवर झील का उद्घाटन 

बीरपुर को मिली बड़ी सौगात, पूर्व मंत्री नीरज कुमार का प्रयास लाया रंग मंत्री ने किया मानसरोवर झील का उद्घाटन

 

जुबैर अंसारी स्पेशल क्रोस्पोंडेंट ऑफ बिहार की खास रिपोर्ट l

बीरपुर के लिए ऐतिहासिक दिन अब नए साल मे मानसरोवर झील बनेगी पिकनिक का नया हब, वोटिंग से लेकर जापानी गार्डन तक मिलेगी सुविधा l दर असल बुधवार को बीरपुर वार्ड संख्या 9 स्थित बस स्टैंड के समीप नवनिर्मित मानसरोवर झील सह पार्क का उद्घाटन बुधवार को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. रामचंद्र प्रसाद ने किया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि पांच वर्षों से बनकर यह झील तैयार था। लेकिन इसमें और सुधार की जरूरत है। सबसे प्रमुख बात यह झील साइबेरियन पक्षियों के लिए सुरक्षित जगह है। यहां पक्षियों के रखरखाव के लिए प्रयास किए जाएंगे। यहां पार्क के लिए भी सुविधाएं उपलब्ध कराए जाएंगे। जिससे यहां घूमने आने वाले लोगों को सकून मिलेगा। पार्क के अंदर कैफेटेरिया की भी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके विकास के लिए और राशि भी निर्गत की जाएगी। झील के अंदर बोटिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। 10 वर्ष तक के छोटे बच्चों का टिकट नहीं लगेगा।  वहीं स्थानीय विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू ने कहा कि

लगभग 32 एकड़ में फैला यह पार्क  नए पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा। अभी तक 25 प्रतिशत कार्य की हुआ है और कार्य भी कराए जाएंगे। कोशी क्षेत्र का यह सबसे बेहतर झील होगा। इसके बीचों बीच आइलैंड भी बनाए गए हैं। जो इनकी खूबसूरती को निखार रहा है। बीरपुर तथा आसपास के क्षेत्र के लोगों के लिए यह एक बेहतरीन पर्यटक स्थल के रूप में विकसित होगा।

यहाँ बोटिंग और वॉकिंग की सुविधा के साथ-साथ साइबेरियन पक्षियों के आने और पर्यावरण संरक्षण का भी ध्यान रखा गया है। स्थानीय लोगों के लिए सुबह एवं शाम की सैर के लिए यह उपयुक्त स्थल होगा।

झील के अंदर म्यूजिक फाउंटेन बनाया जाएगा।

पिपरा विधायक रामविलास कामत ने कहा कि सुपौल के गौरव में मानसरोवर झील के रूप में एक अध्याय और जुड़ गया है। इस प्रकार के झील का निर्माण लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना है। इसे और बेहतर बनाने के लिए मंत्री से आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सुपौल जिला में विकास के बड़े बड़े कार्य हुए हैं। जिससे आम लोगों को सुविधा मिली है। उन्होंने कोशी क्षेत्र में जलजमाव को विकसित झील, तालाब बनाकर विकास का प्रयास किया जा सकता है।  इससे यह क्षेत्र काफी विकसित होगा।त्रिवेणीगंज विधायक सोमन रानी ने इस कार्य के लिए मंत्री का आभार जताया। सभा को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र ऋषिदेव ने कहा कि यह मानसरोवर झील के विकास से क्षेत्र का विकास होगा।कई तरह के रोजगार का सृजन होगा। यह झील  ऐतिहासिक रूप में जाना जाएगा। एक तरफ जहां पर्यावरण के लिए उपयुक्त होगा। इस मौके पर जिलाधिकारी सावन कुमार, पुलिस  अधीक्षक आर एस सरथ, वन संरक्षक एस कुमार स्वामी, डीएफओ आतिश कुमार, रेंजर अजय कुमार ठाकुर, इको पार्क के रेंजर विजय प्रताप विक्रम, आरओ सुपौल अर्जुन प्रसाद गुप्ता उपस्थित थे। मंच संचालन वनपाल रवि रंजन ने किया। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसडीएम विनय कुमार, एसडीपीओ पावन कुमार, बीडीओ सुजीत कुमार मिश्र,सीओ ब्रजेश कुमार, थानाध्यक्ष बीरपुर संजय दास आदि सक्रिय थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *