लखनऊ : ऐशबाग में मौत को दावत दे रही झुग्गियां, आग ने खोली प्रशासन की पोल

*लखनऊ से सौरभ पांडे की खास रिपोर्ट*

 

*🔴 लखनऊ : ऐशबाग में मौत को दावत दे रही झुग्गियां, आग ने खोली प्रशासन की पोल !*

 

*थाना बाजारखाला, ऐशबाग चौकी, तिलक नगर – वक्फ बोर्ड की जमीन*

 

तिलक नगर में वक्फ बोर्ड की जमीन पर बनी झुग्गियों में लगी भीषण आग ने पूरे लखनऊ को हिला दिया।

 

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि अगर TTN न्यूज़ मौके पर न पहुंचती, तो सच दब जाता। फायर ब्रिगेड आई, मजिस्ट्रेट आए, DCP पश्चिम आए, बड़े अधिकारी आए… आग बुझाई और 5 मिनट में फॉर्मेलिटी करके चले गए।

 

*पर पीड़ित के घर तक कोई नहीं गया ! यही सबसे बड़ी लापरवाही है।*

भाजपा पदाधिकारी सनोज गुप्ता का नया-नया घर जलकर खाक हो गया। कई लाख का नुकसान। घर की लाइट कटी, पूरा मोहल्ला अंधेरे में। रोते हुए सनोज गुप्ता बोले –

 

_”मेरा घर जल गया, कोई अधिकारी देखने तक नहीं आया। क्या हम इंसान नहीं हैं ?”_

 

मौके पर मौजूद भाजपा पदाधिकारी सौरभ गुप्ता ने भी इस दर्द को अपनी आंखों से देखा।

 

*65-70 साल के बुजुर्गों ने जो कहा, वो सुनकर प्रशासन को शर्म आ जाएगी -*

_

“यहां झुग्गियों में स्क्रैप, पीतल-तांबा भरा है। छोटे सिलेंडर दागे जाते हैं। कूड़े से खाना बनता है। यहां रहने वालों की भाषा तक समझ नहीं आती। कोर्ट में मामला विचाराधीन है, फिर भी ये यहां कैसे बसे हैं ? बिजली कहां से ? पानी कहां से ? दो-दो आईडी कहां से ? किसके इशारे पर ये सब हो रहा है ?”_

 

*और सबसे बड़ा खुलासा – ई-बैटरी रिक्शा चार्जिंग का खेल !*

 

विवादित जमीन, कोर्ट में मामला, ऊपर से यहां ई-बैटरी रिक्शा वालों की भरमार है। दिन-रात यहां सैकड़ों ई-रिक्शा चार्ज हो रहे हैं।

 

*सवाल सीधा है – इतनी बिजली कहां से आई ? किसने दी ? किसकी मिलीभगत से चोरी की बिजली से पूरा कारोबार चल रहा है ?*

 

जब जमीन ही विवादित है, तो यहां चार्जिंग का अड्डा कैसे चल रहा है ? रात में चोरी कैसे हो रही है ? ये सब मिलीभगत के बिना मुमकिन नहीं है।

 

*और अब सबसे दर्दनाक सच – पदाधिकारी की भी नहीं सुनी गई !*

 

पदाधिकारी खुद कह रहे हैं – _”हमने मेयर से कहा, DM से कहा, विधायक से कहा… किसी ने नहीं सुना।”_ और उसके बाद ये हादसा हो गया।

 

बताइए, जब भाजपा के पदाधिकारी सनोज गुप्ता जी की ही सुनवाई नहीं हो रही, तो आम आदमी की कौन सुनेगा ?

 

सवाल सीधा है – *जब शिकायत के बाद भी प्रशासन नहीं जागा, तो क्या किसी बड़ी जान-माल की हानि का इंतजार है ?*

 

आज तो सिर्फ घर जला है, कल अगर सिलेंडर फटे, बैटरी फटी, तो कितनी जानें जाएंगी ? इसका जवाब कौन देगा ?

 

इस पूरे इलाके की तुरंत जांच हो, अवैध कब्जा हटे, अवैध स्क्रैप, सिलेंडर और ई-रिक्शा चार्जिंग के कारोबार पर डंडा चले।

 

*प्रशासन जागो, इससे पहले कि तिलक नगर में कोई बड़ी घटना हो जाए !*

 

*लखनऊ से सौरभ पांडे, TTN 24 National -*

 

—

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *