स्थान गुंडरदेही
रिपोर्टर हनु नायक
अवैध कारोबारियों को संरक्षण देने और अवैध वसूली के आरोपी पर पुलिस का शिकंजा: गुंडरदेही पुलिस ने वैशाली नगर विधायक के कार्यकर्ता को किया गिरफ्तार
गुंडरदेही पुलिस ने अवैध गतिविधियों में संलिप्तता और वसूली की शिकायतों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के एक कार्यकर्ता को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा लगातार शिकायत की जा रही थी कि आरोपी गुंडरदेही बस स्टैंड के पीछे अवैध रूप से गांजा और शराब बेचने वाले असामाजिक तत्वों को संरक्षण दे रहा था। इसके अलावा, क्षेत्र में जगह-जगह अवैध वसूली करने की शिकायतें भी सामने आ रही थीं।

मामले में प्रमोद जैन द्वारा आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट (IT Act) के तहत सख्त कार्रवाई की मांग की गई थी। शिकायतों और साक्ष्यों के आधार पर गुंडरदेही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में अवैध कारोबार, संरक्षण देने वालों और असमाजिक तत्वों के खिलाफ आगे भी इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
