महाराष्ट्र में पानी के लिए 25 गांवों का हुंकार! ताजनापुर सिंचाई योजना के पानी के लिए 27 नवंबर को अहिल्यानगर में निकलेगा विशाल आक्रोश मोर्चा

अहिल्यानगर महाराष्ट्र

प्रवीण पाटिल

 

स्पीच – ॲड. शिवाजीराव काकडे

 

हेडलाइन

महाराष्ट्र में पानी के लिए 25 गांवों का हुंकार! ताजनापुर सिंचाई योजना के पानी के लिए 27 नवंबर को अहिल्यानगर में निकलेगा विशाल आक्रोश मोर्चा।

 

एंकर

 

महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले में सूखे की मार झेल रहे शेवगांव तालुका के 25 गांवों ने अब पानी के लिए आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया है। ताजनापुर लिफ्ट सिंचाई योजना का बचा हुआ पानी इन गांवों को देने की मांग को लेकर 27 नवंबर को अहिल्यानगर में विशाल आक्रोश मोर्चा निकाला जाएगा।

 

बोधेगांव में एडवोकेट शिवाजीराव काकड़े की अगुवाई में हुई सर्वदलीय बैठक में आंदोलन का फैसला लिया गया। शेवगांव के लिए आरक्षित 3.8 टीएमसी पानी केवल शेवगांव को देने, गांवों के बंधारों का गहरीकरण करने और ताजनापुर योजना के तीसरे चरण में पांच नए गांवों को शामिल करने की मांग उठाई गई।

बैठक में महिलाओं, युवाओं और किसानों से आंदोलन में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की गई। अब देखना होगा कि वर्षों से पानी का इंतजार कर रहे इन 25 गांवों की मांग पर सरकार क्या फैसला लेती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *