तेंदुआ शारदा नहर के पास बंदर से टकराई बाइक चालक टीचर अनियंत्रित होकर नहर में डूबा।
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
9415707425
हरदोई , मल्लावां क्षेत्र में शारद नहर के पास दर्दनाक हादसा सामने आया है, सरकारी शिक्षक बंदर के टकराने के कारण मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर नहर में डूब गया।वही बंदर की मौके पर मौत हो गई।
जानकारी होने पर पुलिस व ग्रामीणों की मदद से नहर में शिक्षक की तलाश जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अवनीश पटेल (उम्र 32 वर्ष), पुत्र शिवपाल सिंह, जो प्राथमिक विद्यालय पैरा कछौना में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात था, प्रतिदिन की तरह बाइक से स्कूल जा रहे था।स्कूल जाते समय शारदा नहर के किनारे पेड़ पर बैठे एक बंदर ने अचानक शिक्षक पर छलांग लगा दी। बंदर के कूदने से शिक्षक हड़बड़ा गया और संतुलन बिगड़ने के कारण वह बाइक पुल की रेलिंग से टकराने के बाद वह सीधे नहर में जा गिरा।हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राहत बचाव दल मौके पर पहुंच गए । नहर में पानी का बहाव तेज होने से शिक्षक पानी में बह गया। गोताखोरों और ग्रामीणों द्वारा नहर में शिक्षक की तलाश की जा रही है।
इस घटना के बाद से शिक्षक के परिवार और विद्यालय स्टाफ में कोहराम मच गया। गोताखोरों द्वारा बराबर खोजबीन जारी है खबर लिखे जाने तक शिक्षक का कोई सुराग नहीं चल पाया है। क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशु मौके पर पहुंचे वही राहत बचाव दल से हर संभव शिक्षक को ढूंढने का आग्रह किया है मौके पर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह समस्त सुरक्षा बल के साथ खोजबीन के प्रयास में लगे हुए हैं।
