दो लाइनमैन विद्युत करंट लगने से पोल से नीचे गिरें सीएचसी से इलाज दौरान लखनऊ रेफर 

दो लाइनमैन विद्युत करंट लगने से पोल से नीचे गिरें सीएचसी से इलाज दौरान लखनऊ रेफर

 

ब्यूरो रिपोर्ट चन्दगीराम मिश्रा हरदोई यूपी

 

मल्लावां विद्युत उपकेंद्र के काजी टोला फीडर पर काम करते समय लाइन चालू होने से दो संविदा कर्मी लाइनमैन करंट की चपेट में आकर झुलस गए। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्लावा में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चला तवियत बिगड़ते देख डा ने लखनऊ रेफर किया।

जानकारी के अनुसार, जान मझिला निवासी राहुल वर्मा (पुत्र रामस्वरूप) विद्युत पोल पर चढ़कर लाइन ठीक कर रहा था। वहीं, अंटिया राघोपुर निवासी लवकुश (पुत्र रामसेवक) नीचे से रस्सा पकड़कर उसकी मदद कर रहा था। दोनों कर्मचारी काजी टोला फीडर पर मरम्मत कार्य में जुटे थे। इसी दौरान अचानक टाउन फीडर चालू कर दिया गया, जिससे लाइन में तेज करंट आ गया। करंट का जोरदार झटका लगते ही पोल पर काम कर रहा राहुल नीचे गिरा। इस हादसे में राहुल और नीचे खड़ा लवकुश दोनों ही गंभीर रूप से झुलस कर घायल हो गए।

मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और बिजली कर्मियों ने आनन-फानन में दोनों घायलों को मल्लावां सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार, दोनों घायलों का उपचार किया जा रहा है और उनकी स्थिति पर नजर बनी हुई है। वहीं, शटडाउन के बावजूद अचानक बिजली चालू होने को लेकर विभाग के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

इस मामले में एसडीओ रणवीर सिंह ने बताया कि बैक करंट के वजह से करंट का झटका लगा है,किसी के द्वारा कोई आरोप नहीं लगाया गया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *