बहराइच: फखरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.180 किग्रा अवैध गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

पुलिस द्वारा अवैध गांजे के साथ दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी ।

 

बहराइच: फखरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.180 किग्रा अवैध गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

 

बहराइच जिले में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत फखरपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने दो शातिर अभियुक्तों को अवैध गांजे और बिना कागजात की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है।

 

मामला बहराइच के थाना फखरपुर क्षेत्र का है। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) आयुष विक्रम सिंह और क्षेत्राधिकारी कैसरगंज धीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक फखरपुर रामकुमार राजभर के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी।

 

इसी दौरान कदियापुर मोड़ के पास पुलिया के पास से दो संदिग्धों—मिथुन और सत्यम को हिरासत में लिया गया।

 

तलाशी के दौरान अभियुक्तों के पास से 3 किलो 180 ग्राम नाजायज गांजा, दो मोबाइल फोन और 200 रुपये नकद बरामद हुए। इसके अलावा, तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (UP40BR0121) को एम.वी. एक्ट की धारा 207 के तहत सीज किया गया है।

 

उप-निरीक्षक जितेश कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी अमर सिंह, आरक्षी अंकुर यादव और आरक्षी राजेश मौर्या की टीम ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें अदालत में पेशी के लिए भेज दिया है।

बहराइच से ब्यूरो चीफ शिवकुमार वर्मा की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *