फ़तेहपुर में लेखपाल संघ का बड़ा ऐलान, 17 अक्टूबर से पूरे यूपी में कार्य बहिष्कार की चेतावनी

सुनील गुप्ता फतेहपुर यूपी

तेहपुर में लेखपाल संघ का बड़ा ऐलान, 17 अक्टूबर से पूरे यूपी में कार्य बहिष्कार की चेतावनी*

 

*लंबित मांगों को लेकर लेखपालों ने खोला मोर्चा, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन*

 

फतेहपुर में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने अपनी वर्षों से लंबित मांगों को लेकर शासन और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सदर तहसील अध्यक्ष हरगोविंद के नेतृत्व में लेखपालों ने उपजिलाधिकारी सदर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की।

संघ ने लेवल-5 वेतनमान और 2800 ग्रेड पे, वेतन विसंगति दूर करने, अंतर्मंडलीय स्थानांतरण का पोर्टल खोलने, लंबित पदोन्नति और प्रशिक्षण परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग उठाई है। इसके अलावा स्टेशनरी, यात्रा और विशेष भत्ते बढ़ाने की भी मांग की गई है।

लेखपाल संघ का कहना है कि अतिरिक्त प्रभार और ग्राम सचिवालयों में मूलभूत सुविधाओं की कमी जैसी समस्याओं से भी कर्मचारियों को जूझना पड़ रहा है।

बड़ी चेतावनी

संघ ने साफ कहा है कि अगर शासन स्तर से मांगों पर समयबद्ध और सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई, तो 17 अक्टूबर 2026 से प्रदेशभर के लेखपाल संपूर्ण कार्य बहिष्कार पर जाएंगे।

मुख्य बिंदु

2800 ग्रेड पे और वेतन विसंगति दूर करने की मांग

8 साल से लंबित अंतर्मंडलीय स्थानांतरण की मांग

पदोन्नति सूची और परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग

भत्तों में बढ़ोतरी की मांग

अतिरिक्त प्रभार और कार्यस्थल की समस्याओं का समाधान

17 अक्टूबर से कार्य बहिष्कार की चेतावनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *