ग्रामवासियों ने चारागाह भूमि पर बायो-सीएनजी प्लांट निर्माण रोकने और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को हस्तांतरित करने हेतु सांसद विजय बघेल को सौंपा ज्ञापन

स्थान अहिवारा

 

रिपोर्टर हनु नायक

 

ग्रामवासियों ने चारागाह भूमि पर बायो-सीएनजी प्लांट निर्माण रोकने और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को हस्तांतरित करने हेतु सांसद विजय बघेल को सौंपा ज्ञापन

 

अहिवारा (दुर्ग): ग्राम अमलोडी, जिला दुर्ग के समस्त ग्रामवासियों ने क्षेत्रीय सांसद विजय बघेल को ज्ञापन सौंपकर चारागाह भूमि पर बायो-सीएनजी (Bio-CNG) प्लांट निर्माण के आदेश को तत्काल रद्द करने की मांग की है।

ग्रामवासियों द्वारा सौंपे गए आवेदन के अनुसार, कलेक्टर महोदय दुर्ग के आदेश क्रमांक/फा.नं. 202605104500053/अ-19(4)/2025-26, दिनांक 05/06/2026 के तहत ग्राम पंचायत खेरधा (तहसील अहिवारा, जिला दुर्ग) के चारागाह भूमि खसरा नंबर 1329 (रकबा 17.40 हेक्टेयर) में से 2.840 हेक्टेयर (अर्थात 7 एकड़) भूमि पर बायो-सीएनजी प्लांट की स्थापना हेतु अनापत्ति/सहमति ली गई है।

ज्ञापन में ग्रामवासियों ने निम्नलिखित मुख्य बिंदु एवं चिंताएं उठाई हैं:

शासकीय स्कूल की पूर्व मांग: माननीय मुख्यमंत्री एवं जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में नगर निगम एवं नगरीय निकायों के कचरे के प्रबंधन हेतु बायो-सीएनजी प्लांट स्थापित करने के निर्देश जारी किए गए थे। उसी आधार पर इस स्थान को प्रस्तावित किया गया है। परंतु, पूर्व में पूर्वजों एवं ग्रामीणों द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के संचालन एवं भवन निर्माण हेतु इसी चारागाह भूमि में से 5 एकड़ दान में दी गई थी, जो वर्तमान में राजस्व अभिलेखों में संबंधित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (हाई/हायर सेकेंडरी स्कूल) के नाम दर्ज है।

पशुओं के लिए संकट एवं पर्यावरण समस्या: वर्तमान में इस चारागाह भूमि पर केवल 5 एकड़ शासकीय स्कूल के नाम पर दर्ज है, जबकि शेष संपूर्ण भूमि शासकीय चारागाह के रूप में दर्ज है। इस भूमि पर बायो-सीएनजी प्लांट लगने से न केवल मवेशियों के चरने के लिए चारागाह समाप्त हो जाएगा, बल्कि पर्यावरण एवं स्वच्छता पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

प्रशासनिक आदेश का विरोध: ग्रामवासियों का आरोप है कि माननीय कलेक्टर एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा बिना जमीनी स्थिति और ग्रामीणों की प्राथमिकताओं का ध्यान रखे यह आदेश जारी किया गया है, जिसका समस्त ग्रामवासी कड़ा विरोध करते हैं।

ग्रामवासियों की मांग:

अहिवारा क्षेत्र के सम्मानित विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा जी से ग्रामीणों ने सविनय निवेदन किया है कि वे इस मामले में हस्तक्षेप कर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करें। ग्रामीणों ने मांग की है कि:

बायो-सीएनजी प्लांट के लिए जारी उक्त भूमि आवंटन/अनापत्ति आदेश पर तत्काल पुनर्विचार कर उसे निरस्त किया जाए।

चारागाह एवं विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए उक्त भूमि का संरक्षण किया जाए।

इस अवसर पर ज्ञापन सौंपने के दौरान गाँव के अनेक गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *